MMS Leak वाली Subhashree Sahu बेच रहीं कैसा कंटेंट? एक महीने में कैसे हो रही है लाखों की कमाई?

MMS Leak Subhashree Sahu: ओडिशा की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सुभाश्री साहू (Subhashree Sahu) पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। डांस और शॉर्ट वीडियोज से अपनी पहचान बनाने वाली सुभाश्री की पॉपुलैरिटी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से बढ़ी है। हालांकि उनके नाम से जुड़ा एक कथित प्राइवेट वीडियो विवाद (MMS Leak) भी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा है।

कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर हैं शुभाश्री साहू
इस मामले में सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए गए थे लेकिन वायरल किए गए कंटेंट की प्रामाणिकता को लेकर स्पष्ट और विश्वसनीय पुष्टि नहीं हुई है। विवादों के बीच सुभाश्री साहू ने सोशल मीडिया पर अपनी पहचान एक कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर के तौर पर बनाई। अब उनकी कमाई को लेकर भी इंटरनेट पर खूब चर्चा है।

MMS Leak Subhashree Sahu

इंस्टाग्राम पेड सब्सक्रिप्शन से शुभाश्री की कमाई

हाल ही में बिजनेस न्यूज वेबसाइट LiveMint की एक रिपोर्ट में उनके इंस्टाग्राम पेड सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई का अनुमान लगाया गया है।

इंस्टाग्राम से लाखों की कमाई का दावा

-LiveMint की रिपोर्ट के मुताबिक सुभाश्री साहू के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके करीब 6000 पेड सब्सक्राइबर्स होने का अनुमान लगाया गया है। ये यूजर्स एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने के लिए हर महीने 399 रुपये का भुगतान करते हैं।

-इस हिसाब से केवल पेड सब्सक्रिप्शन से शुभाश्री की अनुमानित ग्रॉस कमाई करीब 23 लाख रुपये प्रति माह है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनकी सालाना कमाई लगभग 2.7 करोड़ रुपये के आसपास बताया गई है। हालांकि ये अनुमानित आंकड़ा है और इसमें प्लेटफॉर्म फीस या अन्य कटौतियां शामिल नहीं हैं। इसलिए वास्तविक हाथ में आने वाली रकम इससे कम हो सकती है।

YouTube से भी होती है मोटी कमाई

इंस्टाग्राम के अलावा सुभाश्री साहू का YouTube पर भी चैनल है, जिसका नाम Subhashree Sahu vlogs है। LiveMint के मुताबिक इस चैनल पर उनके करीब 1.42 लाख सब्सक्राइबर्स हैं और चैनल पर 130 से ज्यादा वीडियोज मौजूद हैं। वीडियोज को अब तक 1.46 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रिपोर्ट में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर YouTube से उनकी अनुमानित मासिक कमाई करीब 37 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा चैनल पर पेड मेंबरशिप की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके अलग-अलग प्लान 119 रुपये से लेकर 1599 रुपये प्रति महीने तक बताए गए हैं। हालांकि इन पेड मेंबरशिप प्लान्स पर कितने लोग जुड़े हुए हैं, इसकी सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ब्रांड प्रमोशन से भी आती है कमाई

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की कमाई का बड़ा हिस्सा ब्रांड प्रमोशन और पेड कोलैबोरेशन से आता है। सुभाश्री साहू भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपनी मौजूदगी के जरिए ब्रांड्स के साथ काम करती रही हैं। हालांकि ब्रांड डील्स से उनकी सटीक कमाई का कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है। यानी उनकी कुल कमाई को केवल इंस्टाग्राम और YouTube की अनुमानित आय से तय करना सही नहीं होगा। ब्रांड प्रमोशन, पेड कंटेंट और दूसरे डिजिटल प्रोजेक्ट्स उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत हो सकते हैं।

कौन हैं सुभाषश्री साहू?

-सुभाषश्री साहू ओडिशा की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो डांस वीडियो, लिप-सिंक क्लिप्स और शॉर्ट फॉर्म कंटेंट के जरिए सोशल मीडिया पर पॉपुलर हुई हैं। उन्होंने कम उम्र में ही सोशल मीडिया पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया था। बाद में उन्होंने YouTube पर भी व्लॉगिंग शुरू की।

-उनके सोशल मीडिया करियर के दौरान एक कथित प्राइवेट वीडियो विवाद, MMS Leak ने भी काफी ध्यान खींचा था। इस घटना को लेकर इंटरनेट पर अलग-अलग दावे किए गए थे लेकिन ऐसे कंटेंट की पुष्टि किए बिना उसे वास्तविक मानना उचित नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया कि उनके नाम से शेयर किए गए कुछ निजी वीडियो और तस्वीरें फर्जी थीं या उनकी अनुमति के बिना प्रसारित की गई थीं।

विवाद से अलग बनाई डिजिटल पहचान

सुभाश्री साहू की कहानी ये भी दिखाती है कि सोशल मीडिया पर किसी क्रिएटर की कमाई सिर्फ वायरल होने पर निर्भर नहीं रहती। फॉलोअर्स का मजबूत बेस, पेड सब्सक्रिप्शन, YouTube व्यूज, मेंबरशिप और ब्रांड प्रमोशन जैसे कई माध्यम मिलकर एक डिजिटल क्रिएटर की कमाई का जरिया बनते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+