Mithya 2 : दिमाग के तार हिला देगा 'मिथ्या 2' का ट्रेलर, जानें कब और कहां देखें हुमा कुरैशी की ये वेब सीरीज
Mithya 2 Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की नई वेब सीरीज 'मिथ्या 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज की जमकर चर्चा हो रही है। ये सीरीज साल 2022 में आई इसी नाम की थ्रिलर सीरीज का सीक्वल है।
वेब सीरीज 'मिथ्या 2' का ट्रेलर रिलीज
वेब सीरीज 'मिथ्या' से बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी ने एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था। इस सीरीज के पहले सीजन को काफी बढ़िया रिस्पॉन्स मिला था और अब दूसरा सीजन 'मिथ्या: द डार्कर चैप्टर' दर्शकों का दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है।

लोगों के दिमाग के तार हिला देगी 'मिथ्या 2'
मेकर्स के अनुसार इस बार सीरीज की कहानी लोगों के दिमाग के तार हिला देगी। 'मिथ्या 2' में पहले पार्ट से भी अधिक रहस्य और गहरे राज होंगे, जो दिमाग को उलझा देंगे। सीरीज के दूसरे पार्ट में एक बार फिर हुमा कुरैशी अपनी एक्टिंग का जादू चलाती नजर आएंगी। वहीं अवंतिका दसानी भी नए अवतार में दिखाई देंगी। इस बार सीरीज में नवीन कस्तूरिया की एंट्री हुई है।
कब और कहां देखें ये सीरीज
'मिथ्या 2' वेब सीरीज आगामी 1 नवंबर 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसकी कहानी दो सौतेली बहनों (हुमा कुरैशी और अवंतिका) की है। सीरीज के दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा कि जूही (हुमा कुरैशी) एक नामी राइटर बन गई है और स्टारडम इन्जॉय कर रही है। लेकिन तभी उस पर दूसरा राइटर अमित चौधरी (नवीन कस्तूरिया) कंटेंट चोरी का आरोप लगाता है।
'मिथ्या 2' वेब सीरीज की स्टारकास्ट
दूसरी तरफ रिया (अवंतिका दसानी) की जिंदगी में उथल-पुथल मची हुई है। रिया अपने पिता के करीब रहने के लिए साजिश रचती रहती है और तरसती है कि परिवार उसे स्वीकार कर ले। 'मिथ्या 2' को के डायरेक्टर कपिल शर्मा हैं। इसमें हुमा कुरैशी, अवंतिका दसानी और नवीन कस्तूरिया के अलावा रजित कपूर, इंद्रनील सेनगुप्ता, अवंतिका अकरकर, रुशाद राणा और कृष्णा बिष्ट भी नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications