'मेरे पास शब्द नहीं हैं...' दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा पर बोले मिथुन दा, पीएम ने भी दी बधाई

Mithun Chakraborty reaction: 8 अक्टूबर 2024 को मिथुन चक्रवर्ती को सिनेमा में उनके योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा। नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान प्रेजेंट किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लिखा कि कोलकाता की सड़कों से सिनेमा की दुनिया की ऊंचाई छूने तक। मिथुन दा ने हर जनरेशन को प्रेरित किया है। इस वक्त हर तरफ लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की ही चर्चा है। अवॉर्ड की घोषणा होने के बाद अब एक्टर का रिएक्शन भी सामने आया है।

मिथुन दा ने एएनआई न्यूज से बात करते हुए अपने दिल का हाल बयां किया। एक्टर ने कहा कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की घोषणा पर अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मेरे पास शब्द ही नहीं हैं...मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मैं इसे अपने परिवार और पूरे विश्व में अपने फैंस को समर्पित करता हूं...।

Mithun Chakraborty

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मिथुन चक्रवर्ती को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है...।

बताते चलें कि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने भी पिता को इतना बड़ा पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। उन्होने आज तक के साथ बातचीत में कहा कि बहुत गर्व और सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मेरे पिता एक सेल्फ मेड सुपरस्टार और महान नागरिक हैं। उनकी लाइफ जर्नी कईयों के लिए बेहद ही इंस्पायरिंग रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+