Mithun Chakraborty Health Updates: मिथुन चक्रवर्ती का हॉस्पिटल से सामने आया वीडियो, जानिए कैसी है अब उनकी हालत
Mithun Chakraborty latest Video: मशहूर फिल्म एक्टर और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों कोलकाता के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें 10 फरवरी को चेस्ट पेन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका चेकअप होने के बाद पता चला कि उन्हें Ischemic Cerebrovascular Accident (Stroke) आया था।

फिलहाल अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। उनके बीमार होने की बात सामने आने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं। इसी बीच उनका हॉस्पिटल से वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वो डॉक्टरों से बात करते दिखाई पड़ रहे हैं।
ANI की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में डॉक्टर उनसे उनकी हालत के बारे में पूछ रहे हैं। वो कह रहे हैं कि उनका सैलाइन चल रहा है। पानी आप खूब पी रहे हैं।वीडियो में पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख सुकांत मजूमदार भी दिख रहे हैं जो कि मिथुन चक्रवर्ती से उनका हाल-चाल पूछ रहे हैं।
मिथुन का ये वीडियो देखकर उनके फैंस को थोड़ी तो राहत मिली है, वो ऊपर वाले से उनके जल्द से जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम रहे मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून, 1950 को बंगाल में हुआ था।
बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में काम किया
'डिस्को डांसर' के नाम से मशहूर मिथुन ने अपने अभिनय की शुरुआत कला फिल्म मृगया (1976) से की, जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। बॉलीवुड में उन्हें सफलता साल 1982 की हिट फिल्म 'डिस्को डांसर 'से मिली। उन्होंने बॉलीवुड की 350 से अधिक फिल्मों में काम किया है तो वहीं उन्होंने बांग्ला, ओड़िया और भोजपुरी में भी बहुत सारी फिल्में की।
राजनीतिक करियर साल 2011 में हुआ शुरू
मिथुन मोनार्क ग्रुप के मालिक भी हैं। उनका राजनीतिक करियर साल 2011 में तब शुरू हुआ जब वो टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे थे लेकिन साल 2016 के मिथुन ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और इसके पीछे कारण अपनी गिरती सेहत बताई थी, हालांकि मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि उनका नाम शारदा चिटफंड घोटाले में आने से वो दुखी हैं, दरअसल वो शारदा कंपनी में ब्रांड एंबेसडर थे। इसके बाद वो साल 2021 में भाजपा में शामिल हो गए ।












Click it and Unblock the Notifications