मिथुन चक्रवर्ती के ठाठ-बाट ऐसे, कुत्ते भी सोते हैं AC में, जानिए कैसे बन गए अरबों के मालिक?

Mithun Chakraborty Net Worth: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। यही वजह है कि आज वह हम सबके पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। अब 8 अक्टूबर को मिथुन चक्रवर्ती दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित होंगे।

डिस्को डांसर कहे जाने वाले मिथुन चक्रवर्ती के लिए आज का दिन बेहद खास है। उनके लिए सरकार ने दादा साहब फाल्के पुरस्कार की घोषणा की है। ये खबर सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को बधाई दी। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए मिथुन ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव भी देखे हैं और आज वह करोड़ों के मालिक हैं।

mithun chakraborty

कितनी है मिथुन चक्रवर्ती की नेटवर्थ?
मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी में काफी गरीबी देखी है। बॉलीवुड का सफर उनके लिए इतना आसान नहीं था। एक्टर ने साल 1976 में फिल्म मृग्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी और अंधाधुंध कमाई की। जिससे उन्होंने अपनी करोड़ों की संपत्ति बनाई। रिपोर्ट्स की मानें तो, मिथुन दादा की टोट नेटवर्थ 400 करोड़ से ज्यादा है।

मिथुन दादा के पास है आलीशान घर
मिथुन चक्रवर्ती की केवल मुंबई में ही नहीं बल्कि ऊटी, कोलकाता समेत कई शहरों में प्रॉपर्टी है। मुंबई में एक्टर के दो बंगले हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा ऊटी में एक फॉर्महाउस है तो मसिनागुड़ी में इनके 16 कॉटेज हैं। यही नहीं, मिथुन चक्रवर्ती ऊटी के सबसे नामी होटलों में से एक मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के मालिक हैं।

मिथुन चक्रवर्ती का कार कलेक्शन
फिल्मों के अलावा मिथुन चक्रवर्ती ब्रांड प्रमोशन और होटल के बिजनेस से खूब कमाई करते हैं। उन्हें गाड़ियों का काफी शौंक हैं, उनके कार कलेक्शन की बात करें तो इसमें फोर्ड एंडेवर, वॉक्सेवगन और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसे नाम शामिल हैं। जिसकी करोड़ों में कीमत बताई जाती है।

मिथुन दादा को है कुत्तों से प्यार
मिथुन चक्रवर्ती की गिनती उन स्टार्स में होती है जिन्हें कुत्तों से बहुत प्यार है। एक्टर ने एक या दो नहीं बल्कि 116 कुत्‍ते पाले हैं। मुंबई से लेकर ऊटी तक एक्टर के फार्महाउस में कई सारे कुत्ते रहते हैं। इसके साथ उन्हें काफी अच्छी सुविधा भी दी गई है। इन कुत्तों के लिए एक्टर ने हर कमरे में एसी लगाए हुए हैं ताकि वह आराम से रह सकें। इससे पता चलता है कि मिथुन दादा को कुत्तों से काफी प्यार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+