किस बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती, बेटे ने बताई वजह

नई दिल्ली, 02 मई: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकर मिथुन चक्रवती को हाल ही में बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में भर्ती होने पड़ा था, वजह थी किडनी में स्टोन। हालांकि, अब उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर आ गए हैं। इस बात की जानकारी मिथुन के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने ट्वीट कर दी है। हालांकि, मिथुन चक्रवर्ती के हॉस्पिटल में भर्ती होने की तस्वीर जैसे ही सोशल मीडिया वायरल हुई तो उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे।

Recommended Video

    Mithun Chakraborty की हॉस्पिटल की बेड पर लेटे हुए Photo Viral, जानें क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी
    Mithun Chakraborty hospitalized son told the reason

    वहीं, मिथुन चक्रवती की तबीयत को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी थी। भास्कर.कॉम की खबर के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबरों की पुष्टी बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने की थी। तो वहीं, अब मिमोह चक्रवर्ती का एक्टर की हेल्थ को लेकर बयान सामने आया है। मिमोह चक्रवर्ती की तरफ दी गई हेल्थ अपडेट के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती को किडनी के स्टोन की समस्या के बाद बेंगलुरु के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

    मिमोह ने बताया कि पापा (मिथुन चक्रवर्ती) की स्टोन को निकाल दिया गया है और अब पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर हॉस्पिटल की ही है, जिसमें वो बेहोशी की हालात में बेड पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। मिथुन दा की हेल्थ अपडेट सामने आने के बाद अब उनके लाखों फैंस ने राहत की सांस ली है। सभी लोग एक्टर से जल्दी से ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

    बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर अनुपम हाज्रा ने भी मिथुन चक्रवर्ती की हॉस्पिटल की बेड में लेटे हुए एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'गेट वेल सून मिथुन दा'।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+