'उसने मुझे दो महीने तक...' लीड रोल के बदले एक्ट्रेस से डायरेक्टर ने मांगा फेवर, खोला इंडस्ट्री का काला सच
Mita Vashisht Casting Couch: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपने दम पर पहचान बनाने वाली मीता वशिष्ठ ने सुपरहिट सीरियल्स के अलावा कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। लेकिन उनके लिए इंडस्ट्री में पहचान बनाने का सफर काफी मुश्किल था। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया।
मीता वशिष्ठ ने फिल्म चांदनी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने 'दिल', 'द्रोहकाल', 'गुलाम', 'ताल' और 'कुछ खट्टी कुछ मीठी' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक बार जब मीता को लीड रोल के लिए कास्ट करना था तो डायरेक्टर ने शर्त रखी थी।

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में मीता वशिष्ठ ने खुलासा किया कि एक साउथ डायरेक्टर ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था जिसमें उन्हें लीड रोल मिलना था। लेकिन जब एक्ट्रेस उससे मिलने गई तो ऐसी शर्त रखी जिससे सुनकर वह हक्की-बक्की रह गई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'उन्होंने मेरे सामने शर्त रखी कि मैं उनके साथ दो महीने तक रहूं, लेकिन मैंने समझौता नहीं किया और कहा, अपना रोल अपने आप रखो और मैं चली गई। मैंने उसी पल उस ऑफर को ठुकरा दिया।'
मीता वशिष्ठ ने आगे कहा, "मैंने ये सुनते ही फिल्म छोड़ दी थी क्योंकि मुझे वह आदमी पसंद नहीं आया। वह तेलुगु इंडस्ट्री का एक फेमस डायरेक्टर था, जिसकी एक्ट्रेसेस लगातार अवॉर्ड जीत रही थीं, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता था। मेरे लिए अभिनय एक कला है, यह अद्भुत है क्योंकि मैंने कुछ महान डायरेक्टर्स के साथ काम किया है। वह भी कई मायनों में मेरी अपनी शर्तों पर।''
मीता वशिष्ठ एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें ज्यादातर विलेन के रोल में देखा गया है। उन्होंने कहानी घर घर की, काला टीका, जोधा अकबर, क्रिमिनल जस्टिस जैसे कई पॉपुलर टीवी सीरियल्स में काम किया है। इससे वह घर-घर फेमस हो गई थीं और फिर उन्होंने बॉलीवुड की तरफ रुख किया। मीता वशिष्ठ ऐश्वर्या राय की फिल्म ताल में भी वह नजर आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications