मिशन इंपॉसिबल सीरीज की आखिरी फिल्म हुई रिलीज, बजट और जाने फिल्म की खासियत, निकल जाएंगे आंसू

Mission Impossible Final Reckoning: टॉम क्रूज एक ऐसा नाम, जिसने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई। उनकी फिल्में भारत में भी बहुत पॉपुलर है। लेकिन हर उम्र के लोग मिशनइम्पॉसिबल फ्रैंचाइज को बड़े चाव से देखते हैं। फिल्म में हैरतंगेज और अविश्वसनीय स्टंट्स को टॉम विश्वसनीय बनाते हैं। बुर्ज खलीफा से कूदना हो या फिर हेलीकॉप्टर से लटकना। टॉम ने ये सब खुद किया है। बिना बॉडी डबल के, ये बातें तो सबको पता ही हैं।

अब टॉम अपनी सबसे पॉपुलर फिल्म फ्रैंचाइज की आखिरी किश्त (बताया जा रहा है) मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग दुनियाभर में रिलीज हो गई है। फिल्म का पहला प्रीमियर कान फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। यहां टॉम क्रूज और डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैकक्वैरी मौजूद थे। इस रिपोर्ट में हम आपको मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग की खासियत और बजट बता रहे हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि दुनियाभर के डिस्ट्रीब्यूटर्स को सिनेमालिकों को इससे क्या उम्मीद है।

Mission Impossible Final Movie

#पहले मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग की कहानी जान लीजिए

इस बार ईथन हंट का मुकाबला AI से होने जा रहा है। पिछले पार्ट में कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होती है। AI दुनियाभर के डिजिटल सिस्टम को खत्म कर रहा है। इससे दुनिया को बचाने के लिए ईथन लड़ता है। यही मोटा माटी इस पार्ट की कहानी है।

#फिल्म के कुछ हैरान कर देने वाले सीन

बिना स्पॉइलर के हम आपको फिल्म के कुछ हैरतंगेज सीन के बारे में बताते हैं। जिन्हें देख आप सोच में पड़ जाएंगे कि ये सब 62 साल के टॉम ने किया? इस पार्ट में भी हेलीकॉप्टर चेज और समुंद्र के अंदर सबमरीन के कुछ सीन हैं। ये दो सीन पूरी फिल्म में मजमा लूट ले जाते हैं। इसमे किसी प्रकार के सीजी (कंप्यूटर ग्राफिक्स) नहीं यूज किया गया है।

फिल्म का ट्रेलर...

#मिशन इम्पॉसिबल का बजट और दुनियाभर के डिस्ट्रीब्यूटर्स की उम्मीद

रॉयटर्स की रिपोर्ट की माने तो फिल्म का बजट $400 मिलियन (3,42,33,20,000 भारतीय रुपये) यानी फ्रैंचाइज के आखिरी पार्ट के ऊपर मेकर्स ने 342 करोड़ रुपये खर्चे हैं। मिशन इम्पॉसिबल फ्रैंजाइज का नाम दुनियाभर में है। ऐसे सिनेमा ऑपरेटर्स ये उम्मीद लगा रहे हैं कि कोविड के दौरान हुए नुकसान से वो उबर पाएंगे। पैंडेमिक को खत्म हुए भले ही 5 साल पूरे हो गए हैं। लेकिन सिनेमाघरों के मालिक अभी भी इससे उभर नहीं पाए हैं। पिछले साल अमेरिका और कनाडा के बॉक्स ऑफिस में कुल $8.6 बिलियन की कमाई हो पाई थी। जबकि ये प्री पैंडेमिक एरा से 25प्रतिशत कम है। इसीलिए अब सिनेमाघरों के मालिकों से मिशन इम्पॉसिबल से बहुत उम्मीदें हैं।

#मिशन इम्पॉसिबल फाइनल रेकनिंग की कास्ट
फिल्म में टॉम क्रूज (Tom Cruise) के अलावा हैली एटवेल, विंग रहाम्स, साइमन पेग और एंजेला बैसेट जैसे एक्टर्स हैं। इसे क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फ्रैंचाइज के चार पार्ट डायरेक्ट किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+