हफ्तेभर से लापता थीं यह एक्ट्रेस, अब लॉस एंजेलिस में मिलीं सुरक्षित, जानें आखिर हुआ क्या था?
हफ्तेभर से लापता थीं यह एक्ट्रेस, अब लॉस एंजेलिस में मिलीं सुरक्षित, जानें आखिर हुआ क्या था?
नई दिल्ली, 14 सितंबर: टीवी सीरीज 'डॉक्टर हू' में नजर आ चुकीं ब्रिटिश एक्ट्रेस तान्या फीयर पिछले हफ्ते से लापता थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब एक्ट्रेस तान्या फीयर मिल गई हैं और सुरक्षित हैं। ब्रिटिश एक्ट्रेस तान्या फीयर पिछले हफ्ते लापता होने की रिपोर्ट के बाद लॉस एंजेलिस में सुरक्षित मिली हैं। लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया कि 31 वर्षीय एक्ट्रेस तान्या फीयर सुरक्षित हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकते हैं। तान्या बीबीसी साइंस-फाई ड्रामा डॉक्टर हू के 2018 के एपिसोड में देखी जा चुकी हैं।
9 सितंबर को आखिरी बार देखी गई थीं तान्या फीयर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तान्या फीयर को आखिरी बार 9 सितंबर को लॉस एंजेलिस में देखा गया था। दोस्तों और परिवार ने कहा कि उसे आखिरी बार गुरुवार यानी 9 सितंबर को देखा था। FindTanyaFear ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई थी कि तान्या फीयर अपना फोन या पर्स के बिना अपना हॉलीवुड बाउल अपार्टमेंट छोड़ दिया था। स्थानीय समयानुसार 22:00 बजे आखिरी बार तान्या फीयर को देखा गया था।
एक्ट्रेस के चाचा ने कहा, 'परिवार बहुत परेशान था'
तान्या फीयर के गायब हो जाने के बाद उनके चाचा ने कहा था कि परिवार बहुत ज्यादा चिंतित और परेशान थे। तान्या फीयर की मैनेजेर एलेक्स कोल ने 'टुडे' से बात करते हुए कहा था कि तान्या से बात 8 दिन पहले हुई थी। उस वक्त वह ठीक-ठाक थीं। जब वह 9 सितंबर के बाद से नहीं मिली तो उनके परिवार ने लॉस एंजेलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसके बाद से ही तान्या फीयर को लेकर परिवार के सदस्य और दोस्त लगातार खोज रहे थे।
तान्या फीयर का करवाया जा रहा है मेडिकल जांच
तान्या फीयर के परिवार वाले और दोस्तों ने पुलिस को धन्यवाद कहा है। पुलिस ने कहा है कि हम समझते हैं कि तान्या फीयर को शारीरिक रूप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन एहतियात के तौर पर, एक स्थानीय अस्पताल में उनका मेडिकल जांच करवाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Indian Idol के ऑन-सेट डॉक्टर अमित लापता, कविता कौशिक ने ट्वीट कर मांगी मदद
तान्या फीयर का असली नाम तान्याराड्जवा फियर है। एक्ट्रेस टीवी के स्पॉटलेस, एंडेवर, डीसीआई बैंक्स और मिडसमर मर्डर में भी दिखाई दी हैं। वह फिल्म किक-ऐस 2 में नजर आई थीं और हाल ही में उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडी करना शुरू किया था।