Miss Universe India 2026: कौन हैं कजियाह लिज मेजो? मिस यूनिवर्स इंडिया बनने के बाद कर रहीं इस चीज की तैयारी

Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब केरल की रहने वाली कजियाह लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) ने अपने नाम कर लिया है। गत 23 अगस्त 2026 (रविवार) को जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में 52 फाइनलिस्ट को पीछे छोड़ते हुए कजियाह ने ये ताज जीता है। अब वह नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कौन हैं कजियाह लिज मेजो?
कजियाह लिज मेजो केरल के मवेलिक्कारा की रहने वाली हैं। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतकर अपनी पहचान बनाई है। कजियाह मॉडल होने के साथ-साथ लॉ की स्टूडेंट भी हैं।

miss universe india 2026

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

खास बात ये है कि कजियाह इससे पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2025 में मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लिया था, जहां वह फर्स्ट रनर-अप रही थीं। अब मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं।

कौन बनीं फर्स्ट और सेकेंड रनर-अप?

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के फिनाले में तमिलनाडु की वैश्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं। उन्हें मिस इंटरनेशनल इंडिया 2026 का खिताब भी दिया गया। वहीं गुजरात की अनुष्री सातवलेकर सेकेंड रनर-अप रहीं।

कजियाह के सिर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज

-जयपुर में आयोजित इस ग्रैंड फिनाले के साथ कई महीनों से चल रही चयन प्रक्रिया का समापन हुआ। आयोजकों के मुताबिक इस साल करीब 8000 से 9000 प्रतिभागियों पर विचार किया गया था। इनमें से 52 प्रतियोगियों ने फाइनल में जगह बनाई।

-इन फाइनलिस्ट का चयन अलग-अलग क्षेत्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं, फाइनल ऑडिशन, वाइल्ड कार्ड एंट्री और एनआरआई कैटेगरी के जरिए किया गया था। ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतियोगियों ने कई राउंड और इवेंट्स में हिस्सा लिया। इनमें सैशिंग सेरेमनी, स्पीच और इंट्रोडक्शन राउंड, गाला इवेंट और स्विमसूट प्रतियोगिता शामिल थी।

कौन थे मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज?

-इस साल प्रतियोगिता की ज्यूरी भी काफी खास रही। ज्यूरी की अगुवाई एक्ट्रेस और मिस यूनिवर्स 1994 सुष्मिता सेन ने की। सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनी थीं। ज्यूरी में पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया विजेता सेलीना जेटली और उर्वशी रौतेला भी शामिल थीं। सेलीना जेटली ने साल 2001 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था जबकि उर्वशी रौतेला साल 2015 में इस खिताब की विजेता रही थीं।

-इसके अलावा मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा, फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर, बिजनेसमैन विशा लढिया, मिस चार्म 2025 एना ब्लांको और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ.स्तुति खरे शुक्ला समेत कई अन्य हस्तियां ज्यूरी का हिस्सा थीं।

मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन किसने किया

-मिस यूनिवर्स इंडिया एक राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसके जरिए भारत की प्रतिनिधि का चयन मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए किया जाता है। ग्लैमैनंद ग्रुप ने 2024 में भारतीय फ्रेंचाइजी संभालने के बाद इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था।

-नई फ्रेंचाइजी के तहत साल 2024 में रिया सिंघा मिस यूनिवर्स इंडिया बनी थीं। इसके बाद साल 2025 में मनिका विश्वकर्मा ने ये खिताब जीता। दोनों विजेताओं ने आगे अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

कजियाह लिज मेजो की नजर अंतरराष्ट्रीय ताज पर

-मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज जीतने के बाद अब कजियाह लिज मेजो की नजर अंतरराष्ट्रीय मंच पर है। नवंबर में प्यूर्टो रिको में होने वाली 75वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में वह दुनिया भर की प्रतिभागियों के साथ मुकाबला करेंगी।

-अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले कजियाह की आगे की तैयारी और ग्रूमिंग पर खास ध्यान दिया जाएगा। अब देखना होगा कि भारत की ये ब्यूटी क्वीन वैश्विक मंच पर किस तरह का प्रदर्शन करती हैं और क्या वो मिस यूनिवर्स का ताज भारत के नाम कर पाती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+