Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Miss Universe 2025: ब्यूटी क्वींस की रेस में किस नंबर पर रहीं भारत की मनिका विश्वकर्मा? खूबसूरती से उड़ाए होश

Miss Universe 2025 की प्रतियोगिता थाईलैंड में आयोजित हुई। इस बड़ी वैश्विक रेस में भारत का प्रतिनिधित्व मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) ने किया। उनकी दमदार तैयारी और मजबूत प्रोफाइल को देखते हुए देश को उनसे काफी उम्मीदें थीं। क्या वह ब्यूटी क्वींस के इस कड़े मुकाबले में टॉप 5 में जगह बना पाईं? आइए जानते हैं भारत की मनिका विश्वकर्मा का स्थान क्या रहा?

22 वर्षीय मनिका विश्वकर्मा इस साल की प्रतियोगिता के लिए काफी मेहनत की। राजस्थान से आने वाली इस क्वीन ने केवल ग्लैमर पर नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता (Intellect) और सामाजिक जागरूकता पर ध्यान केंद्रित किया। उनका 'न्यूरोनोवा' पहल, जो न्यूरोडायवर्सिटी के बारे में जागरूकता फैलाता है, मिस यूनिवर्स संगठन के सामाजिक प्रभाव (Social Impact) के उद्देश्य के साथ मजबूती से जुड़ा था।

Manika Vishwakarma Photo

अपनी शानदार वॉक और उपस्थिति के साथ, उन्होंने अपने प्रारंभिक प्रदर्शन में जजों को प्रभावित किया। उनका गोल्डन नेशनल कॉस्ट्यूम, जो बुद्ध धर्म को समर्पित था, भी खूब चर्चा में रहा।

धांधली के आरोपों से भरा था मुकाबला
इस प्रतियोगिता में मनिका का सफर इसलिए भी मुश्किल था क्योंकि यह विवादों और धांधली के आरोपों से घिरा रहा। फाइनल से ठीक पहले, जज और संगीतकार उमर हार्फूच ने जूरी के एक सदस्य पर कंटेस्टेंट के साथ अफेयर रखने और टॉप 30 पहले से फिक्स होने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद एक और जज ने भी अचानक इस्तीफा दे दिया, जिससे प्रतियोगिता की विश्वसनीयता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया।

इस माहौल में मनिका को चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ​​वेनेजुएला, चीन और थाईलैंड जैसी मजबूत दावेदारों का सामना करना पड़ा।

कौन बनीं नई क्वीन और कहां रुकी भारत की चुनौती?
मेक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम किया। उन्हें पिछली मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग ने ताज पहनाया।

  • फर्स्ट रनर-अप: थाईलैंड की प्रवीनार सिंह
  • सेकेंड रनर-अप: वेनेजुएला
  • थर्ड रनर-अप: फिलीपींस

भारत को चौथा ताज दिलाने की मनिका की यात्रा
विवादों और कड़ी प्रतिस्पर्धा से भरे इस मुकाबले में, भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाईं और उनका सफर 'टॉप 30' तक ही सीमित रहा।

भारतीय मिस यूनिवर्स विजेताओं की लिस्ट

  • सुष्मिता सेन- 1994 (भारत की पहली मिस यूनिवर्स)
  • लारा दत्ता- 2000
  • हरनाज कौर संधू- 2021
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+