'मिस मार्वल' इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज हो गई रिलीज, जानें एपिसोड से जुड़ी हर बात

'मिस मार्वल' 6 एपिसोड की एक सीरीज है। यह सीरीज अपकमिंग 'द मार्वल्स' के लिए एक बड़ा स्टेज तैयार करेगी। 'द मार्वल्स' में एमसीयू के दोनों किरदार कैप्टन मार्वल और मिस मार्वल स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे।

मुंबई, 8 जूनः मार्वल स्टूडियोज की मच अवेटेड सीरीज 'मिस मार्वल' आज स्ट्रीम हो गई है। इसे मून नाइट के आखिरी एपिसोड जारी करने के कुछ दिन बाद रिलीज किया गया। आपको बता दें कि यह हाईली एंटिसिपेटेड मार्वल टीवी सीरीज है। 'मिस मार्वल' की इस सीरीज में में इमान वेल्लानी लीड रोल निभा रही हैं। इमान पाकिस्तानी मूल की अमेरिकी एक्ट्रेस हैं। वह सीरीज में कमला खान उर्फ मिस मार्वल का किरदार निभा रही हैं। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस सीरीज का इंतजार कर रहे थे।

miss marvel

आज स्ट्रीम हो रहा है पहला एपिसोड
आपको बता दें कि 'मिस मार्वल' 6 एपिसोड की एक सीरीज है। यह सीरीज अपकमिंग 'द मार्वल्स' के लिए एक बड़ा स्टेज तैयार करेगी। द मार्वल्स में एमसीयू के दोनों किरदार कैप्टन मार्वल और मिस मार्वल स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। कुछ समय पहले ही मार्वल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मिस मार्वल के रिलीज डेट का ऐलान किया था। इसमें बताया गया था कि मिस मार्वल 8 जून 2022 को डिज्नी प्लस हॉट स्टार ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें कि यह आज दोपहर 12.30 बजे से स्ट्रीम हो चुकी है और एब लोग इसे देख सकते हैं। मिस मार्वल के पहले सीजन का पहला एपिसोड आज से शुरू हो चुका है। खबर है कि इस सीरीज के एपिसोड वीकली ऑनएयर होंगे। हर बुधवार को एक एपिसो स्ट्रीम होगा। वहीं इसका आखिरी एपिसोड 13 जुलाई को स्ट्रीम होगा। इसके तुरंत बाद 17 जुलाई को मार्वल की 'थॉरः लव एंड थंडर' सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

कहानी में ऐसे आता है ट्वीस्ट
'मिस मार्वल' सीरीज के हर एपिसोड 35 से 45 मिनट तक के हैं। हालांकि हर हफ्ते आने वाले एपिसोड की लेंग्थ में बदलाव भी किया जा सकता है। मिस मार्वल में इमान वेल्लानी जर्सी सिटी की रहने वाली 16 वर्षीय पाकिस्तानी-अमेरिकी लड़की का किरदार निभा रही हैं जो कि हाई स्कूल में पड़ती हैं। वह खुद को हमेशा अकेला महसूस करती हैं। यह सब तब बदल जाता है जब उसके अंदर कॉस्मिक एनर्जी आती है और उसे सुपरहीरो की पावर मिलती है। वह अब बहुत कुछ करने के लिए तैयार हो जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+