फ्री में देखना चाहते हैं 'मिर्जापुर 3'? बस करना होगा ये काम, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
Mirzapur Season 3 OTT Release: लोग बड़ी ही बेसब्री से मिर्जापुर 3 वेब सीरीज का इंतजार कर रहे थे। जो कि अब खत्म हो गया है। ये दमदार वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।
ओटीटी पर रिलीज हुआ 'मिर्जापुर 3'
इस वेब सीरीज में इस बार पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। मिर्जापुर वेब सीरीज का तीसरा सीजन इस साल का सबसे चर्चित शो है। फिलहाल ये वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में देखें ये सीरीज
अगर आप मिर्जापुर सीजन 3 को अमेजन प्राइम वीडियो पर फ्री में देखना चाहते हैं, तो आपको स्टेप बाई स्टेप कुछ नियम मानने होंगे। आइए आपको बताते हैं कि इस वेब सीरीज को आप कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं।
बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में देखें 'मिर्जापुर 3'
मिर्जापुर 3 वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। ऐसे में इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने लोगों को नया ऑफर दे दिया है। प्राइम वीडियो ने अपने सब्सक्राइबर बढ़ाने के लिए नया पैंतरा अपनाया है।
नए यूजर्स के लिए एक महीने का फ्री ट्रायल
आपको बता दें कि ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो नए यूजर्स के लिए एक महीने का फ्री ट्रायल देता है। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अमेजन के अकाउंट में आपको अपना क्रेडिट कार्ड एड करना होगा लेकिन ध्यान रखें कि उस अमेजन अकाउंट पर आप अमेजन.कॉम कॉर्पोरेट लाइन ऑफ क्रेडिट, चेकिंग अकाउंट, प्रीपेड क्रेडिट कार्ड जैसे तरीके फ्री-ट्रायल में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
सब्सक्रिप्शन वाले लोग कैसे देखें 'मिर्जापुर 3'
अगर आप प्रॉपर एप का इस्तेमाल करके मिर्जापुर 3 देखने के इच्छुक हैं तो इसके लिए भी हम आपको तरीका बता सकते हैं। सबसे पहले आप अपने डिवाइस पर प्राइम वीडियो एप इन्स्टॉल करें। अपनी पसंद का सब्सक्रिप्शन प्लान चुनिए और पेमेंट करें। पेमेंट के बाद सर्च बार में जाकर मिर्जापुर 3 टाइप करें। अब अपना पसंदीदा स्नैक्स लें और इस सीरीज का लुत्फ उठाएं।
क्या है 'मिर्जापुर 3' की कहानी?
इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने बनाया है। मिर्जापुर अखंडानंद त्रिपाठी की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें कालीन भैया के नाम से भी जाना जाता है। कालीन भैया एक माफिया डॉन है, जिसका दबदबा उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के मिर्जापुर शहर पर हावी है। कालीन भैया के बेटे मुन्ना त्रिपाठी की मौत के बाद वह भाग जाता है और गुड्डू, कालीन की पत्नी बीना त्रिपाठी की मदद से पूर्वांचल पर कब्जा कर लेता है।












Click it and Unblock the Notifications