30 की हुईं मिलिंद सोमन की पत्‍नी अंकिता, जानें 26 साल बड़े एक्‍टर से कैसे पहली ही नजर में हो गया था प्‍यार

मुंबई, 30 अगस्‍त। बॉलीवुउ एक्‍टर और फेमस मॉडल मिलिंद सोनम की पत्‍नी अंकिता कोंवर 30 अगस्‍त को अपना 30 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अप्रैल 2018 में, जब मिलिंद सोमन ने अंकिता के साथ शादी के बंधन बंधे तो लोगों को आश्चर्य हुआ क्‍योंकि मिलिंद 52 साल के थे और अंकिता 26 साल की थीं जब उनकी शादी हुई थी। लाज़मी हैं कि दोनों में बेइंतहा प्‍यार रहा होगा तभी तो मिलिंद और अंकिता की उम्र के बीच 26 साल का फासले को भी नजरअंदाज कर दिया। आइए जानते हैं ऐसा क्‍या था जो अंकिता को अपनी उम्र से 26 साल बड़े शख्स मिलिंद से प्यार हो गया?

मिलिंद और अंकिता की लव स्‍टोरी

मिलिंद और अंकिता की लव स्‍टोरी

मिलिंद और अंकिता की शादी को 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन दोनों के बीच प्‍यार का रिश्ता 7 साल पुराना है। दोनों के बीच जबदस्‍त रोमांस जिंदा है। इंस्‍टा्ग्राम पर ये दोनों आए दिन अपने रोमांटिक फोटोज शेयर करते हैं। इन कपल के बीच का प्यार और फिटनेस को लेकर जुनून लाजवाब है।

अंकिता और मिलिंद की पहली मुलाकात

अंकिता और मिलिंद की पहली मुलाकात

अंकिता को मिलिंद से पहली ही नजर में प्‍यार हो गया था। इन दोनों की मुलाकात एक होटल की लॉबी में हुई थी। अंकिता ने मिलिंद को देखते ही फिदा हो गई और उनकी दिल की धड़कने तेज हो गई। वो मिलिंद से मिलने पहुंच गई हालांकि ये मुलाकात चंद मिनटों की थी। इसके बाद मिलिंद और अंकिता एक नाइटक्‍लब में मिले और तब दूर से ही दोनों एक दूसरे से अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे थे।

नाइट क्‍लब में अं‍किता ने मिलिंद से पूछी थी ये बात

नाइट क्‍लब में अं‍किता ने मिलिंद से पूछी थी ये बात

मिलिंद को पहली ही नजर में ही अंकिता पसंद करने लगी थी। हिम्‍मत करके मिलिंद के पास पहुंच गई और मिलिंद को साथ डांस करने के लिए पूछा जिस पर मिलिंद ने भी हां कर दी। काफी देर तक दोनों आंखों में आंखे डाले हुए एक दूसरे के साथ डांस करते रहे।

मिलिंद ने ही की थी ये पहल

मिलिंद ने ही की थी ये पहल

इसी नाइट क्‍लब में डांस के दौरान मिलिंद को अंकिता बहुत पसंद आईं और उन्‍होंने बात आगे बढ़े इसके लिए पहल करते हुए अंकिता का मोबाइल नंबर मांग लिया। लेकिन अंकिता के पास उनका फोन नहीं था और ना ही नंबर याद था।तब मिलिंद को अंकिता ने अपनी दोस्‍त का नंबर दिया, इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होनी शुरू हो गई।

अंकिता को ब्वॉयफ्रेंड की मौत से लगा था बड़ा सदमा

अंकिता को ब्वॉयफ्रेंड की मौत से लगा था बड़ा सदमा

अंकिता और मिलिंद से दोस्‍ती गहरी हो रही थी इसी बीच अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड की मौत हो गई जिसके बाद अंकिता टूट गई थीं। अंकिता ये बात अपने मन में ही दबाए रखी, मिलिंद को ये बात नहीं बता पा रही थीं। अंकिता ने आखिरकार एक दिन अपना दर्द मिलिंद के सामने बयां कर दिया और शेयर किया कि वो ब्वॉयफ्रेंड को भूल नहीं पा रही इसलिए मिलिंद के साथ रिश्‍ते में आगे नहीं बढ़ पा रही है।

मिलिंद ने अंकिता को दिया था ये दिल जीतने वाला जवाब

मिलिंद ने अंकिता को दिया था ये दिल जीतने वाला जवाब

ये बात सुनकर मिलिंद ने जवाब दिया 'जब मुझे तुमसे प्यार हुआ, तो तुम्हारी हर चीज से हुआ। उस हिस्से से भी जिसमें तुम अपनी बीती हुई जिंदगी के बोझ को लेकर चल रही हो। इसलिए डरो मत, हम दोनों इसका मिलकर सामना करेंगे।'

मिलिंद और अंकिता हैं आइडल कपल

मिलिंद और अंकिता हैं आइडल कपल

इसके बाद दोनों में प्‍यार परवान चढ़ने लगा और उम्र के 26 साल के फासले को दरकिनार करते हुए मिलिंद और अंकिता ने जुलाई 2018 में स्पेन में शादी की थी। दोनों की उम्र में इतना फर्क होने के बावजूद दोनों के बीच की बॉन्डिंग एक उदाहरण है दोनों ने शादी की ही नहीं लेकिन उसे बेहतरीन तरीके से जी भी रहे हैं। दोनों फिटनेस फ्रीक हैं और अपनी एक्सरसाइज की वीडियो को अक्सर शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+