Metro In Dino BO Day 4: नहीं हो पा रही फिल्म की कमाई, 4 दिन में भी 20 करोड़ रुपये कमाने हुए मुश्किल

Metro In Dino BO Collection Day 4: अनुराग बासु की नई फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पूरा हो गया है। अब फिल्म पहले ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर पूरा कर लिया है। लेकिन इसका कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के पार नहीं जा पाया है।

मेकर्स और एक्सपर्ट्स ने ये माना था कि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा, लेकिन अभी ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि फिल्म ने पहले रविवार को भी 20 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई है।ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, फातिमा सना शेख, अली फज़ल, अनुपम खेर और नीना गुप्ता जैसे कलाकार शामिल हैं।

Metro In Dino BO Collection Day 4

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 2.50 का कलेक्शन किया है। इसके पहले 7 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये और पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इससे फिल्म का कुल कलेक्शन 19.25 करोड़ रुपये हो गया है। यदि फिल्म का कलेक्शन इसी तरह जारी रहा, तो 'मेट्रो... इन दिनों' का लाइफ टाइम बिजनेस 50 करोड़ रुपये तक पहुंचना भी मुश्किल होगा।

'मेट्रो... इन दिनों' का लेखन और निर्देशन अनुराग बासु ने किया है। यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है। यह फिल्म 2007 में आई 'लाइफ इन ए... मेट्रो' का सीक्वल है। फिल्म में चार अलग-अलग उम्र के जोड़ों की कहानियां हैं, जो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। इस फिल्म का मुकाबला आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' और काजोल की 'मां' से है। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। वहीं, इस हफ्ते कई नई फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें आंखों की गुस्ताखियां और सैयारा जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसे में मेट्रो इन दिनों का मुकाबला चार फिल्मों से हो जाएगा, जिसके बाद फिल्म की कमाई में मुश्किल होगी। बता दें, फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी, हालांकि अभी तक इसकी रिलीज की तारीख सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि यह अगस्त या सितंबर 2025 के अंत तक नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+