Met Gala 2023: सेलेब्स नहीं बल्कि कॉकरोच ने लूटी महफिल, रेड कार्पेट पर की शानदार एंट्री, देखकर रह जाएंगे दंग
मेट गाला इवेंट में जहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की तमाम हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरा। वहीं अब इस रेड कारपेट पर एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Cockroach At Met Gala Carpet: मेट गाला 2023 में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड की तमाम हसीनाओं अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी बीच एक ऐसे शख्स की रेड कार्पेट पर एंट्री जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
रेड कार्पेट पर कॉकरोच की शानदार एंट्री
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें मेट गाला के रेड कारपेट पर एक कॉकरोच भी चलता नजर आ रहा है। दिलचस्प बात तो है कि, सितारों को छोड़कर मीडिया की नजर इस कॉकरोच पर पड़ी और फिर इसकी जमकर तस्वीरें ली गई। बस फिर क्या था ये कॉकरोच सोशल मीडिया पर सेलेब्स से ज्यादा लाइमलाइट बटोर रहा है।
कैमरामैन क्लिक करने लगे तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, मेट गाला 2023 फैशन इवेंट में अचानक से इस कॉकरोच की एंट्री होती है। जिसे देख अचानक से बीच इवेंट में भगदड़ मच जाती है। कॉकरोच एंट्री करते ही रेड कार्पेट पर चलने लगता है और फिर जैसे ही कैमरामेन की नजरें इस कॉकरोच पर पड़ती है वह तुरंत फोटो क्लिक करने लगते हैं।
A cockroach makes its way through the #MetGala carpet.
— Pop Base (@PopBase) May 2, 2023
मिनटों में वायरल हुई वीडियो
वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस सितारों से ज्यादा इसकी चर्चा करने लगे। फिलहाल वीडियो पर फैंस के तमाम तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए सवाल पूछा- हां, लेकिन असल में सवाल यह है कि उसने क्या पहना है? एक अन्य ने लिखा- बेस्ट ड्रेस्ड फॉर श्योर।
सितारों ने बिखेरा जलवा
बता दें कि, मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट ने डेब्यू किया। एक्ट्रेस का व्हाइट कलर का गाउन फेमस डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। तो वहीं हर बार की तरह बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्लैक आउटफिट से रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। फिलहाल दोनों के लुक सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इसके अलावा कुछ सितारे ऐसे भी थे जो अपने अजब-गजब लुक्स की वजह से चर्चा में बने हैं।












Click it and Unblock the Notifications