धर्मेंद्र के प्यार में पागल थीं मीना कुमारी, एक्टर को लेकर थीं पजेसिव, फिर इस वजह से आई दूरी और.......

Dharmendra and Meena Kumari Affair: हिंदी सिनेमा की लिजेंड्री एक्ट्रेस रह चुकीं मीना कुमारी न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकारा थीं बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती थीं। दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मीना कुमारी का नाम कई लोगों के साथ जोड़ा गया था लेकिन वह हमने सच्चे प्यार को हासिल कर कभी खुश नहीं रह पाईं। हद से ज्यादा शराब पीने की वजह से उन्हें लीवर सिरोसिस की बीमारी हो गई थी। कहते हैं कि आखिरी दिनों में भी वह दवाइयों की जगह शराब का ही सेवन करती थीं।

मीना कुमारी का जन्मदिवस
आज दिवंगत एक्ट्रेस मीना कुमारी का जन्मदिवस है। मीना कुमारी का 1 अगस्त 1933 में मुंबई में जन्म हुआ था। वह न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि आम लोगों से लेकर कई मेल एक्टर भी उनकी खूबसूरती के दीवाने थे। आपको बता दें कि मीना कुमारी एक समय पर हिंदी सिनेमा के बेहतरीन एक्टर धर्मेंद्र के प्यार में पागल थीं। लेकिन उनकी ये लव स्टोरी कभी अपने अंजाम तक नहीं पहुंच पाई थी।

Meena Kumari

धर्मेंद्र और मीना कुमारी का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र को फिल्मों में लाने का क्रेडिट मीना कुमारी को ही दिया जाता है। कहते हैं कि मीना कुमारी फिल्म मेकर्स से अपनी हर फिल्म में बतौर एक्टर धर्मेंद्र को लेने की जिद करती थीं। वहीं मेकर्स को उनकी ये जिद माननी भी पड़ती थी क्योंकि मीना कुमारी उस समय एक बहुत बड़ी सुपरस्टार थीं। ऐसे में धर्मेंद्र और मीना कुमारी ने कई फिल्मों में एकसाथ काम किया था जिनमें 'मैं भी लड़की हूं', 'पूर्णिमा', 'काजल', 'फूल और पत्थर', 'मंझली दीदी', 'बहारों की मंजिल' जैसी फिल्में शामिल हैं।

धर्मेंद्र की पॉपुलैरिटी के चलते रिश्ते में आई थी दरार
इस बीच इंडस्ट्री में ये बात फैल गई थी कि धर्मेंद्र और मीना कुमारी के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। हर जगह उनके अफेयर के चर्चे होने लगे थे। वहीं धर्मेंद्र और मीना कुमारी की पर्सनल लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन तभी ऐसा कुछ हुआ जिसने मीना कुमारी की रातों की नींद और दिन का चैन छीन लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'फूल और पत्थर' की सक्सेस के बाद धर्मेंद्र की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ने लगी थी। धर्मेंद्र को कई और फिल्में ऑफर हुईं और इन फिल्मों की शूटिंग के चलते धर्मेंद्र काफी बिजी रहने लगे थे।

धर्मेंद्र ने अफेयर से ज्यादा करियर पर किया फोकस
धर्मेंद्र के हद से ज्यादा बिजी रहने के कारण उनके और मीना कुमारी के बीच की दूरियां बढ़ने लगी थीं। मीना कुमारी धर्मेंद्र को लेकर काफी पजेसिव थीं। उन्हें धर्मेंद्र का इतना ज्यादा बिजी रहना बिल्कुल पसंद नहीं था। वह चाहती थीं कि धर्मेंद्र उन्हें सबसे ज्यादा समय दें। हालांकि धर्मेंद्र उस समय अपने फिल्मी करियर पर ज्यादा फोकस करने लगे थे। ऐसे में धीरे-धीरे इनका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया था।

मीना कुमारी को इग्नोर करने लगे थे धर्मेंद्र
कहा जाता है कि जैसे ही मीना कुमारी की तबीयत खराब रहने लगी तो धर्मेंद्र ने उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दिया था। हालांकि दोनों ने बाद में एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रेकअप के बाद फिल्म 'लव एंड गॉड' की पार्टी में दोनों की मुलाकात हुई थी लेकिन वहां दोनों के बीच कोई बातचीत नहीं हुई थी। कहते हैं कि उस पार्टी में मीना कुमारी को देखते ही धर्मेंद्र ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था। वहीं इस बात से गुस्सा होकर मीना कुमारी पार्टी को बीच में छोड़कर चली गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+