Raju Srivastav Health: कई बार दिल की बीमारी से जूझ चुके हैं कॉमेडी किंग, अब लड़ रहे हैं जिंदगी से जंग

कॉमेडी के बादशाह कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। फिलहाल वह दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं फैंस के दिलों में राज करने वाले कितनी बार हार्ट की बीमारी का शिकार हुए?

मुंबई, 15 अगस्त: कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव हास्य कलाकारों में बेस्ट कॉमेडियन के नाम से जाने जाते हैं। सबको अपने चुटकुलों से हंसाने वाले राजू अपनी कॉमेडी टाइमिंग से सबका दिल जीत लेते हैं। राजू श्रीवास्तव चाहे स्टैंड अप कॉमेडी करें या फिर किसी भी अभिनेता की मिमिक्री वह हर चीज बिल्कुल परफेक्शन के साथ करते हैं। लेकिन, इन दिनों सबको हंसाने वाले ये कलाकार मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।

राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा

राजू श्रीवास्तव को पड़ा दिल का दौरा

बता दें कि, 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट करते हुए अचानक हार्ट अटैक आया था और वह बेहोश हो गए। जिसके बाद से वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव के एक नया स्टेंट डाला गया है। जिसके लिए उनके 2 स्टेंट को रिप्लेस किया गया है। ये पहली बार नहीं है जब उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्या हुई है। बल्कि इससे पहले भी वह दिल के मरीज रहे हैं।

Recommended Video

    Raju Srivastava के बाद उनके भाई भी AIIMS में भर्ती, जानें क्या हुआ | वनइंडिया हिंदी *News
    पहले से ही हैं दिल के मरीज

    पहले से ही हैं दिल के मरीज

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव पहले से ही दिल के मरीज हैं। उन्हें इससे पहले भी स्टेंट्स लग चुके हैं। जानकारी के अनुसार राजू श्रीवास्तव के इससे पहले 9 स्टेंट्स डाले जा चुके हैं। इतना ही नहीं उनकी इससे पहले भी एंजियोप्लास्टी हुई थी। पहली बार साल 10 साल पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूबेन अंबानी अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। उसके बाद सात साल पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुई थी।

    120 घंटों से नहीं आया होश

    120 घंटों से नहीं आया होश

    फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव को लगभग 120 घंटों से होश नहीं आया है और वह इस वक्त आईसीयू में हैं। लेकिन परिवार वालों की माने तो उन्होंने ये अपडेट दिया है कि उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है और वह धीरे-धीरे रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। फिलहाल उनका इलाज अब भी चल रहा है और फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।

    होश में लाने के लिए सुनाई बिग बी की आवाज

    होश में लाने के लिए सुनाई बिग बी की आवाज

    बता दें कि, राजू श्रीवास्तव फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं और उनको होश में लाने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं। खबर है कि राजू श्रीवास्तव को होश में लाने के लिए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भेजा गया ऑडियो मैसेज सुनाया गया था। इसके अलावा फेमस सिंगर कैलाश खेर भी राजू श्रीवास्तव के लिए महामृत्युंजय जाप करवा रहे हैं।

    फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

    फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ

    डॉक्टरों ने राजू श्रीवास्तव के हेल्थ अपडेट की जानकारी देते हुए बताया कि राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया था। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने हार्ट में दो स्टेंट लगाए हैं। इसके साथ ही राजू श्रीवास्तव की एंजियोग्राफी में उनके हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज पाया गया है। हालांकि इसके बावजूद उनकी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। फिलहाल फैंस और बॉलीवुड जगत सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की मन्नत मांग रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+