Mayank Pawar Death: 'दो साल पहले तलाक, डिप्रेशन और लीवर खराब', Oneindia से मां की खास बातचीत में बड़े खुलासे
Mayank Pawar Death Oneindia Exclusive Interview of Family: 2026 की शुरुआत एंटरटेनमेंट और फिटनेस जगत के लिए बेहद दुखद साबित हो रही है। एक के बाद एक बुरी खबरें आ रही हैं, और अब MTV स्प्लिट्सविला सीजन 7 के सबसे पॉपुलर और ईमानदार कंटेस्टेंट मयंक पवार की अचानक मौत ने लाखों फैंस को स्तब्ध कर दिया है। महज 37 साल की उम्र में उनका निधन 23 फरवरी 2026 को दिल्ली के राणा प्रताप बाग स्थित घर में हो गया। हाल ही में 1 जनवरी को उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था, और कोई भी इस सदमे की कल्पना नहीं कर सकता था।
Oneindia Hindi की टीम ने मयंक की मां रजनी पवार और करीबी दोस्त वीर बोहित से Exclusive बातचीत की। इस इंटरव्यू में परिवार ने पहली बार मौत के आसपास की परिस्थितियां, तलाक, डिप्रेशन और स्वास्थ्य समस्याओं पर खुलकर बात की। आइए जानते हैं पूरी कहानी...

Who Was Mayank Pawar: मयंक पवार कौन थे? एक नजर में
मयंक दिल्ली के राणा प्रताप बाग के निवासी थे। वे बॉडीबिल्डिंग के चैंपियन थे, 6 बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। फिटनेस ट्रेनर के तौर पर कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग देते थे। लेकिन उन्हें असली पहचान मिली MTV स्प्लिट्सविला सीजन 7 (2014) से। शो में उनकी शांत, ईमानदार और स्थिर पर्सनैलिटी ने दिल जीत लिया।

जजेस और होस्ट्स ने उनकी यूनिक पर्सनैलिटी की तारीफ की। जब वे शो से बाहर हुए, तो पूरा सेट भावुक हो गया। होस्ट सनी लियोनी की आंखें नम हो गईं, उन्होंने मयंक को गले लगाया। को-होस्ट निखिल चिनप्पा ने भी उन्हें रोककर भावुक विदाई दी। यह मोमेंट आज भी फैंस याद करते हैं।

Mayank Pawar Divorce: तलाक के बाद से तनाव में थे मयंक
मयंक अविवाहित नहीं थे, उनकी शादी हुई थी, लेकिन 2024 में तलाक हो गया। परिवार के मुताबिक, तलाक के बाद से वे काफी तनाव और डिप्रेशन में थे। मां रजनी ने खुलासा किया कि 17 मार्च 2025 को मयंक को लीवर की गंभीर समस्या हुई। अस्पताल में इलाज चला, लेकिन पूरी तरह ठीक नहीं हो पाए। तलाक 2024 में हुआ था। उसके बाद से मयंक मानसिक तनाव में थे। वे अकेलेपन और उदासी से जूझ रहे थे। दोस्त वीर बोहित ने भी कन्फर्म किया कि तलाक के बाद मयंक डिप्रेशन में चले गए थे। वे फिटनेस और ट्रेनिंग में व्यस्त रहते थे, लेकिन निजी जिंदगी में दुख छिपा हुआ था।

मां ने कहा, 'बेटा बहुत मेहनती था। फिटनेस उसकी जान थी, लेकिन तलाक ने उसे अंदर से तोड़ दिया। लीवर की समस्या ने हालत और बिगाड़ दी। हमने बहुत कोशिश की, लेकिन...' मयंक की मां की आवाज रुंधे गले के साथ रुक गई। परिवार ने मौत के सटीक कारण को अभी प्राइवेट रखा है, लेकिन लीवर फेलियर और डिप्रेशन से जुड़ी बातें सामने आई हैं। घर में ही उनका निधन हुआ। मां रजनी ने Oneindia से बातचीत में बताया कि बेटा घर पर ही था, अचानक हालत बिगड़ी और सब कुछ खत्म हो गया।

Mayank Pawar Family Tree: मंयक के परिवार में कौन-कौन? परिवार की एक झलक
- मां रजनी पवार (हाउसवाइफ)
- पिता महर चंद्र पवार (कोर्ट में प्राइवेट जॉब)
- छोटा भाई सारंग पवार (कोर्ट में वकील)
- छोटे भाई की पत्नी और उनका एक बच्चा

Mayank Pawar Passed Away: क्यों है यह मौत इतनी दुखद?
मयंक सिर्फ एक रियलिटी स्टार नहीं थे। वे फिटनेस की मिसाल थे। 37 की उम्र में इतनी कम उम्र में चले जाना कई सवाल खड़े करता है। बॉडीबिल्डिंग में स्ट्रेस, डाइट, सप्लीमेंट्स और मानसिक दबाव के जोखिमों पर बहस छिड़ गई है। तलाक जैसी पर्सनल क्राइसिस ने उनकी जिंदगी को प्रभावित किया। परिवार की यह खुली बातचीत दर्शाती है कि कितना दर्द छिपा था।












Click it and Unblock the Notifications