मसाबा गुप्ता के एक्स हसबैंड मधु मंटेना ने रचाई दूसरी शादी, मां नीना गुप्ता ने दिया ऐसा रिएक्शन
फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के एक्स हसबैंड मधु मंटेना ने दूसरी शादी की। जिस पर अब मसाबा की मां और एक्ट्रेस नीसा गुप्ता ने अपना रिएक्शन दिया।
Neena Gupta On Madhu Mantena Ira Trivedi: फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना ने हाल ही में इरा त्रिवेदी से शादी की। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की और लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा। कपल के वेडिंग फंक्शन में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की।
नीना गुप्ता के एक्स दामाद मधु मंटेना ने की दूसरी शादी
मधु मंटेना का एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता से चार साल पहले तलाक हो चुका था। इसके बाद उन्होंने अपनी लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला किया और लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इरा त्रिवेदी से शादी कर ली। मधु की दूसरी शादी पर अब उनकी एक्स सासू मां नीना गुप्ता का रिएक्शन आया है।

नीना ने दिया ऐसा रिएक्शन
मधु मंटेना ने अपनी शादी की कुछ खास तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें वह अपनी पत्नी इरा पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके पोस्ट पर सभी सितारे कमेंट इन नए फेज की बधाई दे रहे हैं तो वहीं मधु की एक्स सासू मां ने भी इस पर रिएक्ट किया और एक्स दामाद पर प्यार लुटाया। नीना ने कमेंट कर लिखा, 'आप दोनों को बधाई हो'।
तलाक को हुए 4 साल
नीना गुप्ता के इस कमेंट से ये साफ पता चलता है कि भले ही उनका रिश्ते अपने दामाद से खत्म हो चुका है लेकिन वह आज भी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। बता दें कि, मधु मंटेना ने मसाबा गुप्ता को शादी के चार साल बाद 2019 में तलाक दिया था। इसके बाद साल 2023 की शुरूआत में मसाबा ने सत्यजीत मिश्रा से शादी कर ली। वहीं कुछ वक्त बाद मधु मंटेना इरा त्रिवेदी संग सात फेरे लिए। दोनों एक दूसरे के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे।












Click it and Unblock the Notifications