Mardaani 3 BO Collection Day 4: रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' ने संभाली रफ्तार, 4 दिन में हुई इतनी कमाई
Mardaani 3 Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की बहुचर्चित क्राइम-थ्रिलर फ्रेंचाइजी मूवी की तीसरी कड़ी 'मर्दानी 3' गत 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आते ही बॉक्स ऑफिस पर इसने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी।
लोगों को पसंद आ रही है 'मर्दानी 3'
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी' और 2019 में आई 'मर्दानी 2' के बाद, इस बार भी रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दमदार वापसी की है। खास बात ये है कि फिल्म को 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी रिलीज से कड़ी टक्कर मिल रही है, फिर भी 'मर्दानी 3' ने शुरुआती दिनों में संतुलित प्रदर्शन दिखाया है।

ओपनिंग वीकेंड में दिखा दम
फिल्म ने फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है।
पहला दिन (शुक्रवार)- 4 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार)- 50 फीसदी उछाल के साथ 6 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार)- 7.25 करोड़ रुपए
इस तरह 'मर्दानी 3' ने अपने ओपनिंग वीकेंड में 17.25 करोड़ नेट की मजबूत कमाई कर ली।
मंडे टेस्ट में कैसी रही फिल्म 'मर्दानी 3' की रफ्तार?
-वीकेंड की रफ्तार के बाद सोमवार का टेस्ट किसी भी फिल्म के लिए चुनौती भरा होता है। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार रिलीज के चौथे दिन यानी 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को फिल्म ने लगभग 2.15 करोड़ का कलेक्शन किया है।
-4 दिनों में फिल्म की कुल कमाई अब तक 19.65 करोड़ रुपए के करीब पहुंच चुकी है। बड़े बजट और बड़े स्टारकास्ट वाली फिल्मों के बीच ये प्रदर्शन इंडस्ट्री के लिहाज से संतोषजनक माना जा रहा है।
क्या रानी मुखर्जी की टॉप 10 फिल्मों में बनेगी जगह?
-अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या 'मर्दानी 3' रानी मुखर्जी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में जगह बना पाएगी? फिलहाल 10वें स्थान पर नो वन किल्ड जेसिका (2011) है, जिसने करीब 29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
-मौजूदा ट्रेंड को देखें तो 'मर्दानी 3' इस आंकड़े से लगभग 9 करोड़ रुपए दूर है और अगर दूसरे वीकेंड पर रफ्तार बनी रही तो ये मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं दिखता।
फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाती कहानी
-'मर्दानी' सीरीज हमेशा से सामाजिक मुद्दों को मजबूत तरीके से उठाती रही है। पहली फिल्म 'मर्दानी' ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर विषय पर रोशनी डाली थी। इसके बाद फिल्म 'मर्दानी 2' में एक खतरनाक सीरियल अपराधी की मानसिकता को दिखाया गया था।
-वहीं अब 'मर्दानी 3' मूवी भी एक नए, अंधेरे और जरूरी सामाजिक मुद्दे को केंद्र में रखती है, जहां शिवानी शिवाजी रॉय एक बार फिर अपराध की जड़ों तक पहुंचती नजर आती हैं।
फिल्म का निर्देशन और प्रोडक्शन
इस फ्रेंचाइजी की पहली मूवी 'मर्दानी' का निर्देशन दिवंगत प्रदीप सरकार ने किया था। वहीं फिल्म 'मर्दानी 2' के डायरेक्टर गोपी पुथरन थे। इस बार निर्देशन की कमान अभिराज मीनावाला ने संभाली है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।












Click it and Unblock the Notifications