Manushi Chillar: इतने करोड़ की मालकिन हैं मानुषी छिल्लर, लग्जरी कारों का है खास शौक

साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर ने बहुत कम वक्त में फैंस के दिलों में अपनी जगह बना ली। बता दें बीते कुछ सालों में मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ में काफी तगड़ा इजाफा हुआ है।

Manushi Chillar

Manushi Chillar Net Worth: साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकीं मानुषी छिल्लर आज यानी 14 मई को अपना 26वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। कुछ समय पहले मानुषी ने बॉलीवुड मूवी 'सम्राट पृथ्वीराज' से डेब्यू किया था। चलिए आज मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ और कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

मानुषी छिल्लर की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी छिल्लर की करीब 3 मिलियन डॉलर की नेटवर्थ है। हर महीने मानुषी करीब 24 लाख रुपये की कमाई करती हैं। वहीं एक्ट्रेस 1 साल में 28 करोड़ रुपए कमाती है। एक्ट्रेस ना सिर्फ फिल्मों से बल्कि विज्ञापन से भी मोटी कमाई कर लेती हैं।

एक फिल्म के कितने चार्ज करती हैं मानुषी
जानकारी के मुताबिक, मानुषी छिल्लर एक फिल्म के लिए 1 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस एक विज्ञापन के लिए भी करोड़ों रुपए वसूलती हैं। भले ही एक्ट्रेस की पहली फिल्म पृथ्वीराज फ्लॉप रही लेकिन इससे उन्होंने अपने लुक्स और रोल के लिए खूब सुर्खियां बटोरी थी।

मानुषी छिल्लर का कार कलेक्शन
इसके अलावा मानुषी छिल्लर को लग्जरी गाड़ियों का भी खूब शौक हैं। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन की बात करें तो, उनके पास Volvo XC90 है जिसकी कीमत 90 करोड़ रूपये है। इसके अलावा उनके पास एक लग्जरी मर्सडीज बेंज कार भी है, जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपए के आसपास है। एक्ट्रेस के पास 83 लाख की लैंड रोवर और 4.48 करोड़ की रेंज रोवर भी है।

मानुषी छिल्लर ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
मानुषी छिल्लर की कमाई ज्यादातर मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। उन्होंने साल 2017 में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। मानुषी छिल्लर छठी ऐसी भारतीय है, जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करते हुए देश का मान बढ़ाया है। अब फिल्म पृथ्वीराज के बाद मानुषी छिल्लर कई बड़ी फिल्में साइन करने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+