Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर का BF निखिल कामथ से हुआ ब्रेकअप! क्या रिया चक्रवर्ती की वजह से आई दरार?
मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वह पिछले कुछ वर्षों से जिरोधा के संस्थापक निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। लेकिन अब खबर आ रही है क दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Manushi Chillar Breakup: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने फिल्म पृथ्वीराज से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी। लेकिन फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। लेकिन इन दिनों मानुषी अपने लव अफेयर को लेकर चर्चा में आ गईं। वह पिछले कुछ सालों से निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। लेकिन अब ये जोड़ी टूट गई है। यहां तक कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ एक दूसरे को साल 2021 से डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया, ना ही दोनों को कभी साथ में स्पॉट किया। लेकिन अब दोनों का रिश्ता खत्म हो गया और एक दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो भी कर दिया।

NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में दोनों के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, दोनों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ है। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुन लिए और तीन महीने पहले अलग हो गए। सूत्र ने कहा, ''हां, यह सच है कि मानुषी छिल्लर और निखिल कामथ कुछ समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन वे दोनों कुछ महीने पहले, खास तौर पर कहें तो तीन महीने पहले अपने-अपने रास्ते अलग हो गए।''
हालांकि जब ब्रेकअप की वजह पूछी गई तो सूत्र का कहना था कि, उनके ब्रेकअप का कारण एक रहस्य बना हुआ है। हालाँकि, वे अच्छे नोट पर आपसी सहमति से अलग हो गए। बता दें कि, मानुषी छिल्लर से निखिल का ब्रेकअप होने के बाद दावा किया जा रहा है कि इसके पीछे रिया चक्रवर्ती का हाथ है। जानकारी के मुताबिक, निखिल और रिया के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मानुषी छिल्लर फिलहाल सिंगल हैं और निखिल संग हुए उनके ब्रेकअप में रिया चक्रवर्ती का कोई हाथ नहीं है। रिपोर्ट में सूत्र के अनुसार, "जहां तक उनके ब्रेक-अप की बात है तो रिया की इसमें कभी कोई भूमिका नहीं थी। न ही मानुषी अब निखिल की जिंदगी में शामिल हैं. वह अभी खुशी से अकेली है।'' बता दें कि, मानुषी से ब्रेकअप के बाद निखिल अब रिया को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे हैं।
बता दें कि, रिया चक्रवर्ती पहले दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड थीं। जून 2020 में सुशांत के निधन के बाद वह काफी विवादों में रहीं यहां तक कि रिया को जेल भी जाना पड़ा था। लेकिन बीच में रिया के बारे में खबर आई थी कि वह बंटी सजदेह को डेट कर रही है। हालांकि इस पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
-
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल












Click it and Unblock the Notifications