'मैं बहक गया था' आदिपुरुष के लिए फिर से मनोज मुंतशिर ने मांगी माफी, कहा-' सुधार के लिए बहुत... '
Manoj Muntashir Apology: साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष को लेकर देशभर में काफी विवाद हुआ। जिसकी असल वजह फिल्म के लिखे गए डायलॉग्स थे। आदिपुरुष के लेखक मनोज मुंतशिर ने इसको लेकर अपनी सफाई में कई विवादित बयान भी दिए। लेकिन बाद में उन्होंने खुद मीडिया के सामने आकर अपनी गलती कबूल की। वहीं अब एक बार मनोज मुंतशिर ने 6 महीने बार फिल्म के लिए लिखे अपने डायलॉग्स के लिए माफी मांगी है।
भारतेंदु नाट्य अकादमी में शनिवार शाम को 'सबमें बसे सो राम कहाये' विषय पर कार्यक्रम में बोलते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ,"वो सरफिरी आंधी थी, संभालना पड़ा, मैं आखिरी चिराग था, जलना पड़ा"। इसके बाद ये बातचीत फिल्म आदिपुरुष को लेकर हुए विवाद तक पहुंच गई जिसके बाद मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर अपने लिखे गए डायलॉग पर माफी मांगी।

मनोज मुंतशिर ने माफी मांगते हुए कहा, "उस गलती के लिए माफी मांगने के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहतर कोई नहीं है। जहां भगराम राम का जन्म हुआ था। पूरी विनम्रता के साथ मैं स्वीकार करता हूं कि भले ही हमारे इरादे नेक थे, लेकिन हम बहक गए और हमें यह एहसास नहीं हो पाया कि लोग इसे अच्छा नहीं मानेंगे।"
इस दौरान मनोज मुंतशिर ने फिल्म आदिपुरुष के निर्देशक का बचाव किया और कहा कि, "हमारे हाथ बांध दिए गए थे और इसलिए इसे सुधारने के लिए बहुत कम जगह मिली। हमने फिल्म रिलीज होने से महज दो दिन पहले ही आपत्तिजनक डायलॉग्स को दोबारा लिखकर उसे बदला। रातों-रात 10,000 प्रिंट बदल दिए गए।"
बता दें कि, फिल्म आदिपुरुष की कहानी रामायण पर आधारित थी। लेकिन जिस तरह भगवान राम, माता सिता और रावण के किरदार को स्क्रीन पर दिखाया गया उसको लेकर विवाद छिड़ गया था। इसके अलावा फिल्म के लिखे गए डायॉग्स को लेकर इतनी बहस छिड़ गई ती कि बाद में मेकर्स को डायलॉग्स में बदलाव करने पड़े। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी।












Click it and Unblock the Notifications