लाल बहादुर शास्त्री की सलाह पर मनोज कुमार ने 24 घंटे में लिखी कहानी, डायलॉग्स और गीत सुनकर आप भी बोलेंगे वाह!
Manoj Kumar News: एक्टर मनोज कुमार भारतीय सिनेमा जगत के चमकते सितारे थे। उन्होंने अपनी देशभक्ति फिल्मों और गानों के माध्यम से एक नई मिशाल पेश की। ऐसे तो उनके जीवन के कई ऐसे किस्से हैं जिन्हें सुनकर आप भी आनंदित हो उठेंगे। लेकिन मैं आपको आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और मनोज कुमार के किस्से बताने जा रहा हूं जिसे सुनकर आप भी बोलेंगे वाह! आइए जानते हैं...
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान "जय जवान जय किसान" का नारा दिया था और वो चाहते थे कि देशभक्ति और किसानों की महत्ता पर कोई फिल्म बने। इसके लिए उन्होंने मनोज कुमार से मुलाक़ात की, उन्होंने उनसे एक ऐसी फिल्म बनाने को कहा जो किसानों और देशभक्ति के संदेश को फैलाए। आपको जानकर हैरानी होगी की उनके सलाह पर मनोज कुमार ने मात्र 24 घंटे में ही कहानी लिखी दी जो सिनेमाघरों में सुपर डुपर हिट रही।

"जय जवान, जय किसान" का संदेश इस फिल्म की आत्मा है
मनोज कुमार द्वारा बनाई गई इस फिल्म का नाम उपकार था। जिसमें उन्होंने खुद लीड रोल भी निभाया - एक किसान का जो देश के लिए युद्ध लड़ने जाता है। वह देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगा देता है और एक नायक के रूप में लौटता है । फिल्म जबरदस्त हिट हुई और मनोज कुमार को "भारत कुमार" की उपाधि भी मिली। इस फिल्म में भारत की मिट्टी, गांव और संस्कृति के प्रति गहरा प्रेम दिखाया गया है। "जय जवान, जय किसान" का संदेश इस फिल्म की आत्मा है। इस फिल्म का गीत मेरे देश की धरती सोना उगले" - एक अमर देशभक्ति गीत है।
मनोज कुमार की फिल्मों के कुछ यादगार डायलॉग्स और प्रसिद्ध गीत
फिल्म पूरब और पश्चिम" (1970):
- "हिंदुस्तान सिर्फ एक देश नहीं, एक भावना है।"
- "हमने आज़ादी पाई है अपने बलबूते पर, और उसे कायम रखना भी हमारा फर्ज़ है।"
फिल्म "क्रांति" (1981):
- "जिंदा कौमें पाँच साल तक इंतज़ार नहीं करतीं।"
- "अगर खून बहाना गुनाह है, तो ज़ुल्म सहना उससे बड़ा गुनाह है।"
फिल्म "उपकार" (1967):
- "मैं भारत हूं!"
- "जिस मिट्टी में जन्म लिया, उस पर जान निछावर कर देना मेरा धर्म है।"
- "किसान देश का पेट भरता है, और जवान देश की रक्षा करता है।"
प्रसिद्ध गीत:
- "मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती"
- "कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या"
- "हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए"












Click it and Unblock the Notifications