मनोज कुमार की मौत के कुछ घंटे बाद ही वायरल हुआ उनका आखिरी इंटरव्यू, अक्षय कुमार के बारे में कही थी ऐसी बात
Manoj Kumar Last Interview: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार ने आज यानी 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली है।
87 साल के मनोज कुमार का हुआ निधन
मनोज कुमार की मौत की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

मनोज कुमार का आखिरी इंटरव्यू हो रहा है वायरल
इस बीच लोग गूगल पर मनोज कुमार को लेकर तरह तरह की बातें सर्च कर रहे हैं। वहीं उनका आखिरी इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड के फेमस एक्टर अक्षय कुमार को लेकर एक बयान दिया था।
अक्षय कुमार को लेकर कही थी ऐसी बात
उस इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बड़े पर्दे पर देशभक्ति का जज्बा दिखाने के लिए अपना उत्तराधिकारी बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को बताया था। उन्होंने इंटरव्यू में फिल्मों में देशभक्ति से ओत-प्रोत भूमिकाएं निभाने के लिए अक्षय कुमार की जमकर तारीफ की थी और उन्हें स्क्रीन पर देशभक्ति से भरे किरदार निभाने वाला अपना आदर्श उत्तराधिकारी बताया था।
मनोज कुमार को कहा जाता था 'भारत कुमार'
मनोज कुमार ने अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए कहा था- मैंने हमेशा से ही अक्षय कुमार को स्क्रीन पर देशभक्ति दिखाने के मामले में अपना उत्तराधिकारी माना है। मुझे उपकार, पूरब और पश्चिम जैसी फिल्मों में अपनी विरासत के लिए 'भारत कुमार' की उपाधि मिली थी और आगे इस उपाधि के हकदार अक्षय कुमार बन सकते हैं।
अक्षय कुमार में भरी है देशप्रेम की भावना
मनोज कुमार ने इंटरव्यू में बताया था कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्मों में देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को दर्शाया है। उन्होंने फिल्म 'नमस्ते लंदन' में अक्षय कुमार द्वारा 'प्रीत जहां की रीत सदा' के एक सीन को रीक्रिएट करने की तारीफ की थी। मनोज कुमार ने कहा था- देशप्रेम की भावनाओं से भरे भारतीय की भूमिका निभाने के मामले में अक्षय कुमार सबसे आगे हैं। उनके जैसा देशभक्त कोई नहीं है।
मनोज कुमार की फिल्में और अवॉर्ड्स
-जानकारी के अनुसार दिवंगत एक्टर मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब-पश्चिम', 'क्रांति', 'रोटी-कपड़ा और मकान' जैसी देशभक्ति फिल्मों में काम किया है। ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज कुमार को उनकी फिल्मों के लिए 7 फिल्म फेयर अवॉर्ड्स मिले थे। मनोज कुमार को पहला अवॉर्ड साल 1968 में फिल्म 'उपकार' के लिए मिला था। मनोज कुमार को साल 1992 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। वहीं साल 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications