'मुझे नहीं लगता उनके इरादे..', प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा ने किस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो वायरल
प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा इन दिनों किस कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में हैं। जिस पर अब एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।
Mannara Chopra On Kiss Controversy: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें साउथ डायरेक्टर ए.एस रवि कुमार चौधरी ने फिल्म थिरागबदरा सामी के प्रमोशन के दौरान सरेआम गाल पर किस किया था।
मन्नारा चोपड़ा को जैसे ही डायरेक्टर ने सबके सामने यूं अचानक किस किया तो एक्ट्रेस काफी अनकंफर्टेबल हो गई थीं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है कि रवि ने मन्नारा से उनकी बिना इजाजत मांगे किस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। जिसके बाद डायरेक्टर बुरी तरह ट्रोल हुए। अब इस विवाद पर खुद मन्नारा चोपड़ा ने चुप्पी तोड़ी है।

मन्नारा ने पैपराजी संग बातचीत के दौरान इस मामले में कहा कि, जो भी न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसका डायरेक्टर से कोई लेना-देना नहीं है। डायरेक्टर को मेरा काम काफी ज्यादा पसंद है और वह मुझे अक्सर फोन करते रहते हैं। जब मैं शूट नहीं करती थी तब भी वो मुझे कॉल करते थे और कहते थे कि मन्ना को मिस कर रहे हैं क्योंकि उन्हें मेरा काम बहुत पसंद है।
मन्नारा चोपड़ा ने आगे किस कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'वो थोड़ा ओवर एक्साइटेड हो गए थे। यहां तक कि मैं भी सरप्राइज हो गई थी। इसी वजह से उन्होंने ये सब एक्साइटमेंट में किया। कई बार लोग ऐसा कर देते हैं और उन्हें पता भी नहीं चल पाता। मुझे नहीं लगता उनके इरादे गलत थे।'
फिलहाल मन्नारा चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'काम पसंद आने पर कैमरे के सामने किस तो सेट पर तो क्या ही किया होगा'। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड में काम नहीं मिला होगा इसलिए तो साउथ में जाना पड़ा'। इस तरह से लोग वीडियो पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा की कजिन मन्नारा ने फिल्म जिद से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म का डायरेक्शन विवेक अग्निहोत्री ने किया था लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में तेलुगू फिल्म प्रेमा गीमा जंथा नाई' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म 'थिरागबदरा सामी' जल्द ही रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications