Madhuri Dixit से मनीषा कोइराला को होती थी जलन? एक्ट्रेस ने ठुकरा दी थी फिल्म,कहा-'मुझे इतना इन्सिक्योर...'
Manisha Koirala Insecure Madhuri Dixit: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला इन दिनों संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज का एक्ट्रेस लगातार जोर-शोर से प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच मनीषा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने माधुरी दीक्षित की वजह से फिल्म दिल तो पागल है के ऑफर को ठुकरा दिया था।
मनीषा कोइराला ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें फिल्म दिल तो पागल है को ठुकराने का आज भी अफसोस है। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्होंने इस फिल्म को करने से केवल इसलिए मना कर दिया था क्योंकि इसमें माधुरी दीक्षित भी थीं। जिसकी वजह से वह अपने करियर को लेकर काफी ज्यादा डर गई थीं।

मनीषा कोइराला ने कहा कि, 'मुझे अपने करियर में एक पछतावा यह है कि मैंने यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' नहीं की थी। जिसके बाद ये रोल करिश्मा कपूर को ऑफर किया था। मुझे माधुरी दीक्षित वाली फिल्म का ऑफर दिया गया था और इससे मैं काफी ज्यादा डर गई थी। यही वजह थी कि मैं उस प्रोजेक्ट से पीछे हट गई थी।''
हालांकि, इसके बाद मनीषा ने राज कुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' में माधुरी के साथ अहम रोल निभायाथा। दोनों की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं मनीषा ने माधुरी दीक्षित की तारीफ करते हुए कहा कि, 'वह बहुत ही अच्छी इंसान हैं। मुझे लगता है कि मुझे इतना इन्सिक्योर होने की जरूरत नहीं है। मुझे उस फिल्म में माधुरी के साथ काम करना अच्छा लगा था।'
बता दें कि, यश चोपड़ा की फिल्म दिल तो पागल है की बड़े एक्टर्स को ऑफर हुई थी। वहीं मनीषा कोइराला को इस फिल्म के लिए ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने किनारा कर लिया। बाद में ये ऑफर करिश्मा कपूर को मिला और उन्होंने निशा का किरदार निभाया था। 90 के दशक में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। आज भी लोग इस फिल्म को बार-बार देखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications