4 एक्टर, 3 बिजनेसमैन सहित 12 लोगों से चला इस फेमस एक्ट्रेस का अफेयर, अब 55 की उम्र में हो गया ऐसा हाल
Manisha Koirala: बॉलीवुड में सितारों की प्रोफेशनल लाइफ जितनी चमकदार होती है, उनकी निजी जिंदगी उतनी ही उलझनों से भरी रहती है। 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी ऐसी ही शख्सियत हैं, जिनका नाम अपने समय में कई चर्चित हस्तियों के साथ जुड़ा था। आज वह फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा समय बिताने के बाद भी अपनी जिंदगी अकेले बिता रही हैं।
मनीषा कोइराला की एक्टिंग की जमकर होती है तारीफ
मनीषा कोइराला को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में देखा गया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनके सधे हुए अभिनय की खूब सराहना हुई थी। भले ही वह अब कम फिल्में करती हों लेकिन उनके काम की गूंज आज भी दर्शकों तक पहुंचती है।

मनीषा कोइराला की पर्सनल लाइफ की होती है चर्चा
साल 1991 में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वालीं मनीषा कोइराला ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। लगभग 35 सालों से इंडस्ट्री में सक्रिय रहीं मनीषा ने अपने अभिनय से एक अलग मुकाम बनाया है। प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा का विषय रही है।
2010 में मनीषा ने सम्राट दहल से की शादी
साल 2010 में मनीषा कोइराला ने नेपाल के बिजनेसमैन सम्राट दहल से शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दो साल बाद दोनों अलग हो गए। इसके बाद से मनीषा कोइराला ने अपनी जिंदगी अकेले ही आगे बढ़ाई। 55 की उम्र में भी वह आत्मनिर्भर और अपने काम पर केंद्रित नजर आती हैं।
12 लोगों के साथ चला था मनीषा कोइराला का अफेयर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करियर के शुरुआती दौर से ही मनीषा कोइराला का नाम 12 लोगों के साथ जोड़ा गया था। उन्होंने बेहतर की तालाश में कई भारतीय और विदेशी बिजनेसमैन को डेट किया। इसके अलावा मनीषा कोइराला का नाम कई एक्टर-क्रिकेटर के साथ भी जोड़ा गया था।
नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला का रिश्ता
-फिल्म 'सौदागर' के समय मनीषा कोइराला का नाम एक्टर विवेक मुथरान के साथ चर्चा में आया था। इसके बाद उनका नाम दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के साथ भी जोड़ा गया था, जो उस दौर की बड़ी खबरों में रहा था।
-नाना पाटेकर से ब्रेकअप होने के बाद मनीषा कोइराला का नाम डीजे हुसैन के साथ जुड़ा था। वो मनीषा के साथ अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ाना चाहते थे लेकिन एक्ट्रेस इस रिश्ते को लेकर सीरीयस नहीं थी, जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया था।
कई बिजनेसमैन को भी मनीषा ने किया था डेट
इसके बाद मनीषा कोइराला की लाइफ में लंदन बेस्ड नाइजीरियाई बिजनेसमैन सेसिल एंथनी आए थे। उस दौरान उनका रिश्ता सुर्खियों में आया था जब उनकी पर्सनल फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि उनका ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं टिक पाया था और जल्द ही ब्रेकअप हो गया था।
अभिनेता आर्यन वैद के प्यार में पागल थीं मनीषा कोइराला
सेसिल एंथनी से ब्रेकअप के बाद मनीषा का नाम एक्टर अभिनेता आर्यन वैद से जुड़ने लगा था लेकिन इनका भी ब्रेकअप हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का रिश्ता काफी सीरियस था लेकिन ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया था।
ऑस्ट्रेलियाई राजदूत के साथ भी जुड़ा था नाम
आपको बता दें कि मनीषा कोइराला का रिश्ता नेपाल में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत क्रिस्पिन कॉनरॉय के साथ भी जुड़ा था। ये रिश्ता भी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया था। वहीं इसके बाद बिजनेसमैन अजीम प्रेमजी के बेटे तारिक प्रेमजी, मॉडल राजीव मूलचंदानी ,म्यूजिक कम्पोजर संदीप चौटा, क्रिस्टोफर डोरिस के साथ भी एक्ट्रेस का नाम जोड़ा गया था।
55 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं मनीषा कोइराला
कई उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज मनीषा कोइराला 55 की उम्र में अपने काम, सेहत और सुकून भरी जिंदगी पर फोकस करती नजर आती हैं। वह ओटीटी प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं और अपनी शर्तों पर जीवन जी रही हैं। मनीषा की कहानी बताती है कि शोहरत, रिश्ते और संघर्ष, इन सबके बीच भी इंसान खुद को फिर से खड़ा कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications