सुनीता आहूजा की हरकतों से टूट रही है शादी, मैनेजर शशि सिन्हा ने बयां किया गोविंदा का दर्द
गोविंदा इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी आए दिन अपनी शादी और रिश्ते को लेकर बयान देती रहती हैं। बीते कुछ समय से दोनों के तलाक की खबरें सामने आई थी। आरोप लगे थे कि गोविंदा एक मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। इस वजह से सुनीता उन्हें तलाक दे रही हैं।

हॉटरफ्लाई की रिपोर्ट के अनुसार, सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी थी। उन्होंने कथित तौर पर हिंदू विवाह अधिनियम के तहत व्यभिचार, क्रूरता और परित्याग का हवाला दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा को अदालत ने तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। हालांकि सुनीता व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में शामिल हुई थीं। लगभग हर सुनवाई में अभिनेता ज्यादातर अनुपस्थित रहे थे। कथित तौर पर उन्होंने कोर्ट द्वारा अनिवार्य परामर्श सत्रों में भी भाग नहीं लिया था। लेकिन ये तलाक हो क्यों रहा है? किसी गलती और कौन सी वो वजह है, जिससे बात तलाक तक पहुंच गई।
ये बात सभी को पता है कि सुनीता ने अपना खुद का व्लॉग शुरू किया है। साथ ही वो आए दिन किसी न किसी चैनल पर बैठकर इंटरव्यू देती रहती हैं। जहां वो अपने बड़-बोलेपन से कुछ भी कह देती हैं। तलाक की खबरों पर रिएक्ट करते हुए गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने एचटी सिटी को कहा, ये जो हो रहा है वो सुनीता जी की एक इंटरव्यू का नतीजा है। उन्होंने इसमें थोड़ा ज्यादा बोल दिया है। आप गोविंदा सर को जानते हैं, थोड़ा खटपट तो है ही।
ये बातें खुद मैनेजर ने बताई हैं, जो गोविंदा के साथ ही रहते हैं। इससे ये क्लियर होता नजर आ रहा है कि अफेयर की बात असली नहीं है। दोनों के बीच इंटरव्यू में हुई बातों की वजह से खटपट आई है। हालांकि अभी तक तलाक की खबरों के बाद दोनों ने ऑफिशियली नहीं कहा है।












Click it and Unblock the Notifications