'प्लीज जान का रिस्क मत लीजिए', लेट-लेट कर मुंबई पहुंचे शख्स से सोनू सूद ने जोड़े हाथ

मुंबई, अक्टूबर 16: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद इस समय देश के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। कोरोना महामारी के दौरान उनके द्वारा किए गए कामों के लिए देशभर से फैंस 'मसीहा' बुलाने लगे हैं। सोनू सूद के घर के बाहर हर दिन उनके चाहने वालों और मददगारों की भीड़ देखने को मिलती हैं। हर दिन उनके फैन्स अपने प्रिय एक्टर के सम्मान में हैरत भरे सप्राइज देते हैं। एक ऐसा ही सोनू सूद का चाहने वाला उनके मिलने पहुंचा। ये फैन कई किलो मीटर लुढ़क-लुढ़क कर उनसे मिले पहुंचा था।

हरियाणा से मुंबई मिलने पहुंचा शख्स

हरियाणा से मुंबई मिलने पहुंचा शख्स

रूप कुमार नाम के एक फेसबुक यूजर्स ने फेसबुक पर इस फैन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, हरियाणा से पंजाब सिंह नाम का शख्स कई किलोमीटर तक सड़क पर लुढ़ककर (अक्सर लोग भगवान में मंदिरों में लेट-लेट कर जाते हैं) सोन सूद से मिलने पहुंचा। उन्हें लगता है कि सोनू सूद दुनिया से दुख दूर कर सकते हैं। लोगों ने उसे मदद की पेशकश की लेकिन उसने मना कर दिया। नेशन ब्रदर सोनू सूद को अथाह सम्मान।

फैन का प्यार देख भावुक हुए सोनू सूद

फैन का प्यार देख भावुक हुए सोनू सूद

सोनू सूद ने रूप कुमार के इस वीडियो को शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि, मैं आपके प्यार से विनम्र महसूस करता हूं लेकिन कृपया ऐसे कृत्यों को न करें और अपने जीवन को जोखिम में ना डालें। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पंजाब सिंह सड़क पर लेट लेटकर दूरी तय कर रहा है। जब वह सोनू सूद के घर पहुंचे तो एक्टर अपने इस फैन से मिलने पहुंचे। उसका हाल चाल लिया।

लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं और सोनू सूद की तारीफ कर रहे हैं। यहीं नहीं लोग दूसरे देश से भी सोनू सूद को प्यार भेज रहे हैं। एक यूजर समा श्रीवास्तव ने सोनू सूद के देश का प्रधानमंत्री तक बनाने की मांग कर डाली। उनसे लिखा कि, सोनू सूद ने नि:स्वार्थ व्यक्ति की मिसाल कायम की है, लोग उसे दिल की गहराइयों से प्यार करते हैं। सोनू सूद को भारत का पीएम बनना चाहिए।

देखें वीडियो

एक्टर सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी मां की कई सारी यादें शेयर की है। फोटोज शेयर करते हुए एक्टर ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, "मिस यू मां। आपको गए 14 साल हो गए हैं। 13 अक्टूबर हमेशा वह तारीख होगी जो मुझे मेरी आखिरी सांस तक सताएगी। लव यू लोड्स मां। हमें जीवन का वह पाठ पढ़ाने के लिए धन्यवाद जिसने हमें वह बनाया जो हम आज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+