कभी ये एक्ट्रेस थी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, फिर अचानक 2000 में छोड़ी इंडस्ट्री, अब 25 बाद लौटीं भारत
Mamta Kulkarni: शाहरुख खान और सलमान ख़ान के साथ फिल्म "करण अर्जुन" में नजर आ चुकी मशहूर एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने 25 साल बाद भारत वापसी की है। ममता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी वापसी पर भावुक नजर आ रही हैं।
वीडियो में ममता कुलकर्णी ने भारत लौटने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह मुंबई आकर बहुत इमोशनल महसूस कर रही हैं और यह यात्रा उन्हें उस समय की याद दिला दी जब साल 2000 में उन्होंने भारत छोड़ा था। अब लंबे समय बाद 2024 में वह वापस लौटीं और उनकी आंखों में आंसू थे।

"करण अर्जुन" की अभिनेत्री ने यह भी बताया कि जैसे ही उनकी फ्लाइट भारत की धरती पर उतरने वाली थी, वह बहुत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद वह पहली बार अपने देश को ऊपर से देख रही थीं और यह पल उनके लिए बहुत खास था। जब वह मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलीं, तो वह बहुत भावुक हो गईं और अपनी वापसी पर आंसू नहीं रोक पाईं।
ममता ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, "25 साल बाद अपनी मातृभूमि वापस आई हूं, 2012 में 12 साल की तपस्या के बाद कुम्भ मेला देखा, और अब 2025 के महाकुम्भ के लिए 12 साल बाद वापस आ रही हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं कैसे बयां करूं।" अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की लगातार वीडियो वायरल हो रही है। 25 साल बाद ममता कुलकर्णी का बदला हुआ लुक देख फैंस तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि, ममता कुलकर्णी की गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती थी। उन्होंने अपने करियर में सबसे बड़ा खिलाड़ी, आंजोलन और बाजी जैसी हिट फिल्में दी थी। लेकिन साल 2000 में एक्ट्रेस ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया और वह विदेश में शिफ्ट हो गईं। ममता कुलकर्णी का नाम कई विवादों में भी रहा, एक्ट्रेस पर ड्रग्स की तस्करी का आरोप लगा था। हालांकि इसके ममता ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और अब वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications