Aparna P Nair: 31 साल की मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर की हुई मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव
मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 31 साल की अपर्णा को उनके घर पर मृत पाया गया।
Aparna P Nair No More: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर ने सुसाइड कर लिया। 31 अगस्त की रात पुलिस को इसकी जानकारी मिली और तिरुवनंतपुरम के अपार्टेमेंट में वह मृत पाई गईं। करमना थाला स्थित घर के उनका अंदर शव लटका हुआ पाया गया था। उस दौरान घर में एक्ट्रेस की मां और बहन दोनों मौजूद थीं।
जानकारी के मुताबिक, अपर्णा को जांच के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जांच के लिए अपर्णा का शव एक निजी अस्पताल में भेजा गया था। फिलहाल पुलिस ने इसे सुसाइड का मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही इसकी जांच शुरू होगी। पुलिस ने रिश्तेदारों और परिवार के बयान दर्ज किए हैं। वह मौत से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक्टिव थीं। जिसमें उन्होंने ज्यादातर अपने पति और बच्चों की फोटो और वीडियो पोस्ट की है।

बता दें कि, अपर्णा नायर जानी-मानी मलयालम एक्ट्रेस थीं। उन्होंने चंदनमाझा, आत्मसखी, मैथिली वीन्दुम वरुम और देवस्पर्शम जैसे टीवी शोज से घर-घर में फेमस हो गई थीँ। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई मलयालम फिल्मों के लिए भी काम किया। जिसमें मेघतीर्थम (2009), मुधुगौव (2016), मिथिली वींडम वरुणु (2017), अचायांस (2017), नीरंजना पुक्कल (2017), देवस्पर्शम (2018) जैसी अन्य फिल्में शामिल हैं। फिलहाल एक्ट्रेस की यूं अचानक मौत से हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया के जरिए उन्हें फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications