मल्लिका शेरावत ने PM मोदी को बताया मोस्ट एलिजिबल बेचलर, वायरल हुए 8 साल पुराना VIDEO
नई दिल्ली, 17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी को इस खास दिन पर हर कोई बधाई दे रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत का एक आठ साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। साल 2013 में जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उनके 63वें बर्थडे पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए एक वीडियो साझा किया था। इसके एक साल बाद वो पीएम बन गए थे।

8 साल पहले किया था विश
इस खास मौके पर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें विश किया। लेकिन इतने सालों के बाद भी नरेंद्र मोदी के लिए मल्लिका का बर्थडे संदेश खास बना हुआ है। हॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री मर्लिन मुनरो द्वारा तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के जन्मदिन पर उनके लिए गाए गए जन्मदिन गीत से प्रेरित होकर, मल्लिका ने इस गाने का अपना वर्जन तैयार किया था।

नरेंद्र मोदी को बताया था देश का सबसे एलिजिबल बेचलर
मल्लिका शेरावत ने नरेंद्र मोदी को देश का सबसे एलिजिबल बेचलर बताया था और उनका ये वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर उपलब्ध है। मल्लिका शेरावत इस वीडियो में एक सोफा पर बैठी नजर आई थीं। मल्लिका शेरावत ने कहा- मैं देश के सबसे एलिजिबल बेचलर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहूंगी। इसके बाद मल्लिका शेरावत नरेंद्र मोदी के लिए बर्थडे सॉन्ग गाती दिखाई पड़ीं जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को तब नरेंद्र कहकर संबोधित किया था।

आलोचनाओं का करना पड़ा था सामना
उस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग राष्ट्रीय राजनीतिक नेता को इस अंदाज में जन्मदिन की बधाई देने के कारण नाराज हो गया था। एक्ट्रेस उस समय द बैचलरेट के इंडियन वर्जन में अभिनय कर रही थीं। द बैचलरेट इंडिया एक रियलिटी टीवी शो था, जिसमें मल्लिका को अपने लिए 'परफेक्ट बैचलर' खोजने की तलाश में दिखाया गया था। यह 2013 में लाइफ ओके पर प्रसारित हुआ था।
देखें वायरल वीडियो
हरियाणा की रहने वाली मल्लिका को मर्डर (2004) में अपनी ब्रेकआउट भूमिका के लिए जाना जाता है। वह अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में काम करती रही हैं। जिनमें द मिथ (2005), हिस्स (2010), पॉलिटिक्स ऑफ लव (2011) और टाइम रेडर्स (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी सबसे हालिया हिंदी फिल्म आरके / आरके थी। जिसमें उन्होंने रजत कपूर, रणवीर शौरी और कुब्रा सैठ के साथ स्क्रीन शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications