Bha Bha Ba X Review: मोहनलाल की ‘भा भा बा' कैसी है? टिकट बुक करने से पहले जान लीजिए
Bha Bha Ba X Review: मलयालम सिनेमा की मोस्ट अवेटेड एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'भा भा बा' (Bha Bha Ba) गुरुवार, 18 दिसंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं, जो ज्यादातर सकारात्मक नजर आ रही हैं।

यह फिल्म निर्देशक धनंजय शंकर की बतौर निर्देशक पहली पेशकश है। फिल्म में दिलीप मुख्य भूमिका में हैं और लंबे समय बाद उन्हें पूरी ऊर्जा और शुद्ध मनोरंजन से भरपूर अवतार में देखकर दर्शक खासे उत्साहित दिख रहे हैं। उनके साथ अहम भूमिकाओं में विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन नजर आते हैं। वहीं, मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल का फिल्म में एक खास और विस्तारित कैमियो है, जो दर्शकों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हुआ है।
सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाओं के अनुसार फिल्म का पहला हाफ काफी दमदार माना जा रहा है। कई यूजर्स ने इसे "जबरदस्त शुरुआत" बताया है। एक दर्शक ने लिखा कि फिल्म में लॉजिक ढूंढने की जरूरत नहीं, यह पूरी तरह पागलपन और मस्ती से भरी हुई है। दिलीप के 'वन मैन शो' को खासतौर पर सराहा जा रहा है, जिसमें वे कॉमेडी, एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को बांधे रखते हैं।
फिल्म में थलापति विजय और उनकी पुरानी फिल्मों के कई रोचक संदर्भ देखने को मिलते हैं, जो फैंस के लिए खास आकर्षण हैं। इसके अलावा, दिलीप की पिछली हिट फिल्मों और तमिल ब्लॉकबस्टर 'घिल्ली' के संकेतों ने भी दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। इंटरवल के दौरान आने वाला फाइट सीन और ट्विस्ट फिल्म की रफ्तार को और मजबूत बनाता है।
प्री-क्लाइमैक्स का रोमांच, जोरदार गाने और शानदार बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की बड़ी ताकत बताए जा रहे हैं। मोहनलाल के कैमियो को लेकर एक यूजर ने लिखा कि अगर किसी को लगा था कि 'जेलर' में उनकी एंट्री सबसे बेहतरीन थी, तो 'भा भा बा' में उन्हें फिर से चौंकने के लिए तैयार रहना चाहिए।
फिल्म का निर्माण गोकुलम गोपालन और कृष्णमूर्ति ने गोकुलम प्रोडक्शंस और श्री गोकुलम मूवीज के बैनर तले किया है। इसकी पटकथा फहीम सफर और नूरीन शरीफ ने लिखी है। तकनीकी पक्ष की बात करें तो सिनेमैटोग्राफी आर्मो, एडिटिंग रंजन अब्राहम और प्रोडक्शन डिजाइन निमेष एम थनूर ने संभाला है। संगीत शान रहमान का है, जबकि बैकग्राउंड स्कोर गोपी सुंदर ने दिया है। एक्शन दृश्यों को कलाई किंग्सन और सुप्रीम सुंदर ने कोरियोग्राफ किया है।












Click it and Unblock the Notifications