मलयालम एक्टर एनडी प्रसाद ने की आत्महत्या, घर के पास पेड़ से लटका मिला शव

नई दिल्ली, 27 जून: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। फेमस एक्टर एनडी प्रसाद (ND Prasad) ने शनिवार को (25 जून) को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्टर का शव उनके घर के सामने पेड़ से लटका मिला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पारिवारिक कारणों के चलते उन्होंने सुसाइड जैसा कदम उठाया है। 43 साल के एनडी प्रसाद को निविन पॉली स्टारर एक्शन हीरो बीजू से पहचान मिली थी।

 बच्चों ने देखा पेड़ पर पिता का शव

बच्चों ने देखा पेड़ पर पिता का शव

जानकारी के मुताबिक पॉपुलर मलयालम एक्टर एनडी प्रसाद का शव 25 जून को कोच्चि के पास कलामास्सेरी में अपने घर के बाहर एक पेड़ से लटके पाया गया था। उनकी फैमिली में पत्नी और दो बच्चे हैं। बच्चों ने ही पिता का शव पेड़ से लटका हुआ देखा था, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की इसकी सूचना दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया।

पत्नी थी दूर, कई दिनों से थे परेशान

पत्नी थी दूर, कई दिनों से थे परेशान

न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक पारिवारिक कारणों से प्रसाद ने आत्महत्या की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक्टरकुछ मानसिक और घरेलू मुद्दों से गुजर रहे थे। उनकी पत्नी भी कुछ महीनों से उनसे दूर रह रही हैं। ऐसा लग रहा था कि वह अपनी मौत से पहले पिछले कुछ दिनों से काफी उदासी महसूस कर रहे थे।

कई फिल्मों में एक्टिंग का दिखाया दम

कई फिल्मों में एक्टिंग का दिखाया दम

डॉक्टरों ने डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करने के बाद 26 जून को एनडी प्रसाद के शव को उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया। एनडी प्रसाद ने इबा और करमानी जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाईं थी। उन्होंने एक्शन हीरो बीजू में निभाई खलनायक की भूमिका उनके फैंस को आज भी याद है। जिसमें निविन पॉली लीड रोल में थे।

साल 2021 में हुए थे गिरफ्तार

साल 2021 में हुए थे गिरफ्तार

आपको बता दें कि एनडी प्रसाद पर नशीली दवाओं के सेवन का आरोप भी लग चुका है। साल 2021 में आबकारी विभाग ने प्रसाद को सिंथेटिक ड्रग्स (2.5 ग्राम हशीश तेल और 15 ग्राम गांजा) रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। साथ ही उनके पास से घातक हथियार भी बरामद किए गए थे।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+