मलयालम एक्टर प्रेम नजीर के बेटे शानवास का 70 की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे
मलयालम अभिनेता और फेमस एक्टर प्रेम नज़ीर के बेटे शनावास का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से किडनी और हार्ट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार रात लगभग 11:30 बजे उनका निधन हो गया। वो लंबे समय से ही बीमारियों से जूझ रहे थे।
मनोरमा की रिपोर्ट के अनुसार, शनावास का अंतिम संस्कार आज (5 अगस्त) पलयाम मुस्लिम जमात कब्रिस्तान में होगा। उनके परिवार में पत्नी आयशा, बेटे अजीत खान, समीर खान और बहू हाना शामिल हैं। शनावास ने के निधन से उनके फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

अभिनेता प्रेम नज़ीर और हबीबा बीवी के बेटे शनावास का जन्म तिरुवनंतपुरम में हुआ था। उन्होंने चिरियिनकीझु इंग्लिश मीडियम स्कूल और मॉन्टफोर्ट स्कूल (येरकाउड) से प्राथमिक शिक्षा ली, और बाद में चेन्नई के न्यू कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की। शनावास ने 1981 में बालचंद्र मेनन निर्देशित 'प्रेमा गीतंगल' से अभिनय करियर शुरू किया। उन्होंने 'मज़ानिलावु', 'ईयुगम', 'मनियारा', 'नीलगिरि', 'गर्भश्रीमन' और 'ज़ाकरियायुदे गर्भिणिकल' जैसी कई मलयालम फिल्मों में काम किया। उन्होंने तमिल फिल्मों में भी अभिनय किया। अपने करियर के पीक पर शनावास ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। 2011 में 'चाइना टाउन' से उन्होंने वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म 2022 में पृथ्वीराज की 'जना गण मन' थी।
मलयालम सिनेमा के अलावा, शनावास ने 'शंखुमुखम', 'वेलुथु कैटरीना', 'कदामथथु कथनार' और 'सत्यमेव जयते' जैसे कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया। पिता प्रेम नज़ीर के नक्शेकदम पर चलते हुए, उन्होंने उनके साथ 'इवान ओरु सिंहम' सहित कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया। शनावास ने मलयालम और तमिल मिलाकर कुल 96 फिल्मों में नायक से लेकर खलनायक तक विविध भूमिकाएं निभाईं। उनके निधन से फैंस और परिवार में शोक की लहर है। हर कोई उनके निधन से मायूस है।












Click it and Unblock the Notifications