बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़े पहने दिखीं मलाइका अरोड़ा, वीडियो में खुला राज

अर्जुन कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीली हुडी पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और फिर मलाइका ने वही हुडी पहनकर पेरिस की सड़कों पर एक वीडियो बनाया है।

मुंबई, 28 जूनः पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी लेडी लव एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ पेरिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दोनों वहां पर अर्जुन कपूर का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पहुंचे थे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही पेरिस से लगातार अपने तस्वीरें और वीडियोज अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दोनों अपने हर एक पल के बारे में फैंस को अपडेट करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच अर्जुन कपूर ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनकी एक सेल्फी और मलाइका का एक वीडियो शामिल है। अर्जुन द्वारा शेयर किए गए फोटो और वीडियो में दोनों का आउटफिट बिल्कुल सेम है।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल अर्जुन कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नीली हुडी पहने अपनी एक तस्वीर शेयर की है और फिर मलाइका ने वही हुडी पहनकर पेरिस की सड़कों पर एक वीडियो बनाया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा है- दिन में उनका... रात के हिसाब से...अधिक जानकारी के लिए दाएं स्वाइप करें...#जंपर्सशेयरिंगकेयरिंग."

मलाइका ने कही ये बात

मलाइका ने कही ये बात

अर्जुन कपूर के इस वीडियो पोस्ट पर मलाइका ने हंसते हुए कमेंट किया है। इसके बाद उन्होंने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा है- हाहाहाहा कैच। मलाइका के अलावा दोनों के फैंस और कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है। आपको बता दें कि कुछ ही घंटों में इस पोस्ट को 70 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक कर दिया है।

पेरिस में किया सेलिब्रेशन

पेरिस में किया सेलिब्रेशन

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ गत 26 जून को पेरिस में ही अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। कपल ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरों और वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था। लोगों को दोनों की ये तस्वीरें काफी पसंद आई हैं। इसके अलावा वहां पर कपल शार्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर से भी मिले, जो अपने परिवार के साथ यूरोप टूर पर गए हुए थे।

इस नई फिल्म में नजर आएंगे अर्जुन

खबर है कि एक्टर अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया भी दिखाई देंगी। फिल्म से इन सभी कलाकारों के दमदार और इंटेंस लुक सामने आ चुके हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। ये फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+