मलाइका अरोड़ा को देखते ही बुजुर्ग शख्स ने किया ऐसा काम, कैमरे में कैप्चर हुआ ये सब
Malaika Arora Video: 51 साल की मलाइका अरोड़ा हर बार की तरह जब इस बार भी कैमरे के सामने आईं, तो उनका ग्लैमरस अंदाज लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था। हालांकि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।
मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मलाइका अरोड़ा से ज्यादा एक बुजुर्ग शख्स ने सुर्खियां बटोरी हैं। आपको बता दें कि इस व्यक्ति का व्यवहार सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

वीडियो में बुजुर्ग ने किया ऐसा काम
-वायरल हो रहे इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं, जैसे कि वह किसी शूट के लिए रवाना होने वाली हों। तभी कैमरे में एक बुजुर्ग व्यक्ति भी नजर आते हैं जो अपनी पत्नी को मलाइका के पास लाने की कोशिश कर रहे हैं।
-वह महिला थोड़ी झिझकती हैं लेकिन उनके पति दोबारा हाथ पकड़कर उन्हें आगे लाने की कोशिश करते हैं। आखिरकार वो महिला खुद चलकर मलाइका अरोड़ा के पास आकर खड़ी हो जाती हैं।
वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स हुए इमोशनल
-वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स इमोशनल हो गए हैं। लोग इस वीडियो र जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- चाचा के लिए दिल से रिस्पेक्ट है। इतने सालों बाद भी अपनी पत्नी की पसंद का इतना ख्याल रखना काबिल-ए-तारीफ है।
-वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- सच में ये प्यार की सबसे खूबसूरत मिसाल है। अंकल अपनी बीवी को खुश करने के लिए जो कर रहे हैं, वह बहुत प्यारा है।
मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस करियर
-जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में एमटीवी इंडिया के लिए एक वीजे के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में अपने पैर जमाए। उन्हें खास पहचान मिली अपने आइकॉनिक डांस नंबर्स- 'छैंया छैंया' और 'मुन्नी बदनाम हुई' से।
-साल 2010 की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' में मलाइका अरोड़ा का डांस नंबर आज भी दर्शकों के जहन में ताजा है। मलाइका अरोड़ा न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस और डांसर हैं, बल्कि उन्होंने अपने बिजनेस सेंस से भी लोगों को प्रभावित किया है। वह एक मशहूर रेस्तरां की मालकिन हैं और कई ब्रांड्स के लिए एंडोर्समेंट्स भी करती हैं।
मलाइका अरोड़ा की शादी और तलाक
-मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि साल 2017 में दोनों का तलाक भी हो गया था। फिलहाल मलाइका अपने बेटे अरहान खान के साथ रहती हैं और मां-बेटे की ये जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है।
-मलाइका अरोड़ा की बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं लेकिन इस बार एक बुजुर्ग कपल के साथ उनकी उपस्थिति ने इंटरनेट पर एक अलग ही तरह की गर्मजोशी भर दी है।












Click it and Unblock the Notifications