अरबाज खान के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने किया दूसरी शादी का ऐलान! अर्जुन कपूर या कोई और होगा दूल्हा?
Malaika Arora On Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई अरबाज खान ने 56 साल की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली। ऐसे में अब फैंस को इंतजार है कि मलाइका अरोड़ा आखिर कब अपनी दूसरी शादी का ऐलान करेंगी। लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस दूसरी शादी करने का मन बना चुकी हैं जिसका हिंट एक्ट्रेस ने खुद रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में दिया।
आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' की जज हैं। शो के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा औऱ फराह खान एकसाथ मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं फराह खान ने एक्ट्रेस ने दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा जिसे सुनकर मलाइका अरोड़ा शर्मा गईं।

दरअसल, फराह खान ने मलाइका से सवाल किया कि, 'साल 2024 में क्या आप सिंगल पैरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पैरेंट कम एक्ट्रेस बनने वाली हैं?' ये सुनकर एक्ट्रेस हंसने लगती हैं और कहती हैं कि, 'मतलब दूसरा बच्चा गोद लेना पड़ेगा?' इसके बाद गौहर खान तुरंत कहती हैं कि, 'क्या आप दूसरी शादी करेंगी?' ये सुनते ही मलाइका अरोड़ा ब्लश करने लगती हैं और बातों ही बातों में उन्होंने दूसरी शादी को लेकर हिंट दे दिया।
मलाइका अरोड़ा ने दूसरी शादी के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'अगर कोई मेरे लिए है तो मैं 100 प्रतिशत शादी करूंगी।" तभी फराह खान पूछती हैं कि, कोई का क्या मतलब है तभी एक्ट्रेस कहती हैं कि, 'हां अगर कोई भी पूछेगा तो मैं शादी कर लूंगी।' एक्ट्रेस का ये जवाब सुनकर फराह खान हंसने लगती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने इशारों-इशारों में हिंट दे दिया कि वह साल 2024 में दूसरी शादी के लिए तैयार हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर का जिक्र नहीं किया। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हाल ही में क्रिसमस पार्टी में दोनों साथ नजर नहीं आए। जहां मलाइका ने अपने बेटे अरहान के साथ ये खास दिन सेलिब्रेट किया। वहीं अर्जुन कपूर ने अपनी बहन अंशूला कपूर के साथ लंदन में क्रिसमस सेलिब्रेट किया।












Click it and Unblock the Notifications