'हम एक दूसरे से परेशान थे' जब मलाइका अरोड़ा का अरबाज से तलाक पर छलका था दर्द, खुद बताई वजह

Malaika Arora Arbaaz Khan: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की साल 1998 में शादी हुई थी। लेकिन शादी के 19 साल बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। हालांकि आज भी कपल के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा होती है।

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करती हैं। एक्ट्रेस ने एक बार करीना कपूर के रेडियो टॉक शो में तलाक के बारे में बात की। मलाइका ने बताया कि अरबाज संग शादी में वह किस स्थिति से गुजर रही थीं।

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने कहा था, 'उस स्थिति में सिर्फ हम दो लोग थे जो एक दूसरे को दुखी कर रहे थे। इसका असर ना सिर्फ हमारे जीवन पर बल्कि हमारे आसपास के लोगों और परिवार पर पड़ रहा था।' मलाइका ने ये भी बताया कि अरबाज खान के साथ तलाक होने के बाद अब उनके बेटा अरहान भी इसे स्वीकार कर चुका है।

मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, 'तलाक के बाद अरहान ने मेरे और अरबाज के बीच ये अंतर महसूस किया कि हम दोनों खुश थे।' तलाक के कुछ महीनों बाद अरहान ने मुझसे कहा था कि, 'मां अब आप काफी खुश दिख रही हैं।'

बता दें कि, अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा की लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो, कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं है। कहा जा रहा है कि दोनों ने आपसी समझौते से ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया।

वहीं बात करें अरबाज खान की तो उन्होंने साल 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से दूसरी शादी कर ली है। दोनों पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फिलहाल दोनों अपनी मैरिड लाइफ में खुश हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+