क्या मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ की बच्चे की प्लानिंग? एक्ट्रेस ने कहा- शादी के बाद बच्चा तो....
Malaika Arora and Arjun Kapoor: इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है। गत 31 मई 2024 को खबर आ रही थी की 6 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने फैंस को काफी झटका दिया था।
अर्जुन से अलग नहीं हुई हैं मलाइका
हालांकि अब फाइनली मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने ब्रेकअप के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और लोगों को पूरा सच बताया है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने ब्रेकअप के रूमर्स पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि वो अर्जुन से अलग नहीं हुई हैं।

बच्चे की प्लानिंग पर मलाइका ने कही ऐसी बात
इसी बीच मलाइका अरोड़ा का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने एक बार फराह खान को एक इंटरव्यू दिया था जो कि इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में मलाइका ने अपनी शादी और बच्चे की प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की थी।
अर्जुन कपूर से शादी को लेकर मलाइका का बयान
इस इंटरव्यू में फराह खान ने मलाइका अरोड़ा से पूछा था कि क्या वह अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से शादी और बच्चा प्लानिंग करने के बारे में सोच रही हैं। इसके जवाब में मलाइका ने कहा था कि उन्हें नहीं पता कि अर्जुन कपूर के साथ उनका ये रिश्ता कितना सफल हो पाएगी या भविष्य में कहां तक जाएगा।
'अर्जुन को पाकर मैं बहुत खुश हूं'
इसके बाद मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि उन्होंने इस सब टॉपिक्स पर अर्जुन कपूर के साथ बातें की हैं। मलाइका ने बताया था कि उनके और अर्जुन कपूर के बीच शादी से लेकर बच्चे की प्लानिंग तक के बारे में खुलकर बात हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं, मलाइका ने कहा था कि वह अपने बॉयप्रेंड के रूप में अर्जुन को पाकर बहुत खुश हैं। हालांकि उन्हें पता नहीं कि भविष्य में क्या होने वाला है।
'आप पार्टनर से बच्चे को लेकर बात करते हैं'
मलाइका अरोड़ा ने इंटरव्यू में कहा था- हर कपल के बीच में शादी और बच्चे को लेकर बात होती है। मैंने और अर्जुन ने भी की है। आप पार्टनर से इस तरह की बातें करते हैं। अर्जुन इस तरह की बातों से काफी खुश रहते हैं। मलाइका ने अपने तलाक को लेकर भी कई तरह की बातें बताई थीं।
'तलाक के चलते मैं कठोर नहीं हुई हूं'
मलाइका अरोड़ा ने साफ कहा था कि उनकी पिछली शाटी टूट गई थी लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि वह भविष्य में कभी शादी नहीं करेंगी या फिर शादी से उन्हें कोई परहेज है। मलाइका ने कहा था- मैं इनसिक्योर नही हूं। मेरा तलाक हो गया है इसलिए मैं कठोर नहीं बन गई हूं।












Click it and Unblock the Notifications