पति ने छोड़ा, नहीं मिल रही फिल्में, फिर भी आलीशान लाइफ जी रही हैं मलाइका अरोड़ा, कहां से हो रही है कमाई?
Malaika Arora Net Worth: 51 साल की मलाइका अरोड़ा न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए फेमस हैं बल्कि फिटनेस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपनी ग्लोइंग स्किन और टोंड फिगर के चलते वह खुद से छोटी उम्र की हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं।
मलाइका अरोड़ा का एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत क्लब एमटीवी शो में बतौर होस्टिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने लव लाइन और स्टाइल चेक जैसे शोज में होस्टिंग की थी।

मलाइका अरोड़ा की लग्जरी लाइफस्टाइल
हालांकि मलाइका अरोड़ा को असली पहचान 'छैया छैया' और 'मुन्नी बदनाम हुई' जैसे सुपरहिट डांस नंबर्स से मिली। भले ही आज वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल देखकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। आइए आपको बताते हैं कि मलाइका अरोड़ा कैसे करोड़ों की कमाई कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा की कुल संपत्ति
फिल्मों से दूरी के बावजूद मलाइका अरोड़ा की कमाई में कोई कमी नहीं आई है। जीक्यू इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आज के समय में मलाइका अरोड़ा करीब 100 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।
प्रॉपर्टी रेंट से होती है मोटी कमाई
-मलाइका अरोड़ा मुंबई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान 4 बीएचके अपार्टमेंट में रहती हैं, जिसकी कीमत करीब 14.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस घर में वह अपने बेटे अरहान खान और डॉग कैस्पर के साथ साल 2016 में शिफ्ट हुई थीं। इसके अलावा, उनके पास मुंबई की ऑरिएट बिल्डिंग में भी एक आलीशान फ्लैट है जिसे उन्होंने किराए पर दिया हुआ है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑरिएट बिल्डिंग के इस फ्लैट से उन्हें हर महीने लाखों रुपये का किराया मिलता है। इसके साथ ही उनके पास कुछ ऑफिस स्पेस भी हैं जिनसे हर महीने लगभग 3 से 5 लाख रुपये तक की आमदनी होती है।
स्टार्टअप्स और बिजनेस में निवेश
-मलाइका अरोड़ा ने खुद को बिजनेस वर्ल्ड में भी अच्छी तरह स्थापित कर लिया है। वह एक अच्छी डांसर और एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। उन्होंने 'सर्व योगा' नामक एक फिटनेस ऐप में निवेश किया है जिससे उन्हें काफी अच्छी कमाई होती है।
-इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने 'द लेबल लाइफ' नामक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में भी हिस्सेदारी ली है, जहां वह फैशन सेक्शन संभालती हैं। ये फैशन प्लेटफॉर्म उन्होंने सुजैन खान और बिपाशा बसु के साथ मिलकर लॉन्च किया था।
-मलाइका अरोड़ा ने 'न्यूड बाउल्स' नाम से एक हेल्दी फूड डिलीवरी सर्विस भी शुरू की है, जिससे वह फूड इंडस्ट्री में भी कदम रख चुकी हैं और इससे मोटी कमाई करती हैं।
टीवी शोज से मलाइका अरोड़ा की तगड़ी कमाई
-मलाइका अरोड़ा ने कई टीवी रिएलिटी शोज को जज किया है जिनमें इंडियाज गॉट टैलेंट सबसे पॉपुलर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह हर महीने टीवी और ब्रांड एंडोर्समेंट से लगभग 70 लाख से 1.6 करोड़ रुपये तक कमा लेती हैं।
-वहीं फिल्मों में आइटम नंबर्स के लिए उन्हें 1.5 करोड़ रुपए तक की फीस मिलती है। वह टीवी शो के प्रति एपिसोड के लिए वह 8 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं।
ब्रांड प्रमोशन और विज्ञापन
फिटनेस और फैशन की दुनिया में मलाइका अरोड़ा की पहचान बेहद मजबूत है। यही कारण है कि वह कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं और विज्ञापनों से अच्छी-खासी कमाई करती हैं।
रेस्तरां बिजनेस से करती हैं कमाई
-मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे अरहान खान के साथ मिलकर मुंबई के बांद्रा इलाके के पाली विलेज में 'स्कारलेट हाउस' नाम से रेस्तरां शुरू किया है। खास बात है कि ये रेस्तरां 90 साल पुराने इंडो-पुर्तगाली बंगले में डिजाइन किया गया है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने एक और नया रेस्तरां लॉन्च किया है, जिसमें उन्हें अक्सर देखा जाता है। इन दोनों रेस्तरां से मलाइका अरोड़ा जमकर कमाई करती हैं।
-आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने खुद को सिर्फ एक एक्ट्रेस या डांसर तक सीमित नहीं रखा है बल्कि अपने नाम और ब्रांड का बखूबी इस्तेमाल कर बिजनेस, प्रॉपर्टी और निवेश की दुनिया में भी सफलता हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications