पैपराजी की फेवरेट 52 साल की ये हसीना दोबारा रचाएगी ब्याह, खुद किया ऐलान! 23 साल का है बेटा
Malaika Arora Hints At Second Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसी बात कही है, जिसे लोग उनकी दूसरी शादी हिंट समझ रहे हैं। उनकी उम्र 52 साल है। इसके बाद भी वो अपने आपको फिट रखती हैं और अपनी रोमांटिक सोच पर बातें शेयर की हैं।
हाल ही में पिंकविला के साथ एक बातचीत में मलाइका ने स्पष्ट किया कि वह दूसरी शादी के विचार को पूरी तरह से नकार नहीं कर रही हैं। मलाइका ने जवाब में कहा, "मैं खुद से कहती, शादी करने में वक्त लो। इतनी जल्दी शादी करने की जरूरत नहीं है। थोड़ा काम कर लो, जिंदगी की जर्नी को समझ लो और फिर शादी का फैसला लो। मैंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी।"

यह पूछने पर कि क्या वह दोबारा शादी करना चाहेंगी? मलाइका ने कहा, "नेवर से नेवर (कभी नहीं मत कहो कभी नहीं)। जैसा कि मैंने कहा, मैं एक हार्डकोर रोमांटिक हूं। मैं प्यार में विश्वास करती हूं। मैं प्यार की सभी चीजों में विश्वास करती हूं तो कभी नहीं मत कहो... कभी नहीं।" बता दें, मलाइका का हाल ही में उनका अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ है। दोनों लगभग छह साल तक रिलेशन में रहे थे।
मलाइका ने 1998 में एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान से शादी की थी। ये दोनों की लव मैरिज थी। शादी के वक्त उनकी उम्र 25 साल की थीं। इस शादी से उन्हें एक बेटा है। वो 2002 में पैदा हुआ था। बेटे का नाम अरहान खान है। लेकिन 18 साल के वैवाहिक जीवन के बाद, 2016 में दोनों ने अलग होने की घोषणा की। फिर 2017 में उनका तलाक हो गया। वहीं, अरबाज खान ने मलाइका से तलाक के बाद 2023 में मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान से दूसरी शादी की। अब 58 साल की उम्र में वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। दूसरी ओर, मलाइका अरोड़ा से जब दोबारा शादी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications