Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मैं बीमार हूं, थक गया हूं', मौत से पहले पिता ने बेटी अमृता को किया था आखिरी कॉल, मलाइका से कही थी ऐसी बात

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। खबर है कि मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड कर लिया है।

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता ने मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने घर की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

malaika arora father anil arora

क्या अनिल अरोड़ा को हुआ था डिप्रेशन?
अनिल अरोड़ा की मौत सुसाइड थी या हादसा इसके बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। मलाइका के पिता की मौत के बाद से लोगों के मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनिल मेहता ने डिप्रेशन में आकर ये कदम उठाया है।

अनिल अरोड़ा बेटियों से शेयर करते थे दिल की बात
हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि अनिल अरोड़ा ने जान देने से पहले अपनी दोनों बेटियों मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को कॉल किया था। मौत से अंतिम पलों में उन्होंने अपनी दोनों बेटियों से अपने दिल की बात शेयर की थी और फिर जान दे दी।

मौत से पहले दोनों बेटियों से की थी बात
मलाइका अरोड़ा के पिता के सुसाइड मामले में पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे पहले जांच में जो बात सामने निकलकर आई है, उसके मुताबिक पुलिस का कहना है कि अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी करने से पहले अपनी बेटियों मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा को कॉल किया था।

'मैं बीमार हूं, अब थक गया हूं'
मौत से पहले अंतिम पलों में अनिल अरोड़ा ने दोनों बेटियों से बात करते हुए कहा था- मैं बीमार हूं, अब थक गया हूं। उन्होंने मलाइका और अमृता से बीमारी से परेशान होने की बात भी कही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिल अरोड़ा अपनी छोटी बेटी अमृता अरोड़ा के काफी करीब थे। उन्होंने जान देने से पहले अमृता से फोन पर बात की थी। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

सिगरेट पीने के बहाने से बालकनी में गए थे अनिल अरोड़ा
बताया जाता है कि मलाइका के पिता अनिल अरोड़ा ने जिस वक्त सुसाइड किया उस समय उनकी एक्स वाइफ जॉयस भी उसी बिल्डिंग के एक फ्लैट में मौजूद थीं। दरअसल, दोनों एक ही ​बिल्डिंग में रहते थे। अनिल अरोड़ा रोज सुबह मलाइका की मां को हेलो बोलने आते थे, लेकिन 11 सितंबर 2024 की सुबह ऐसा नहीं हुआ। बताया जाता है कि अनिल अरोड़ा सिगरेट पीने के बहाने से बालकनी में आए और 7वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी।

अनिल अरोड़ा का आज होगा अंतिम संस्कार
जैसे ही मलाइका अरोड़ा को अपने पिता की मौत के बारे में जानकारी मिली वह तुरंत पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई थीं। अनिल अरोड़ा की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। बताया जाता है कि पिता की मौत से मलाइका और अमृता का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए हैं। जानकारी के अनुसार अनिल अरोड़ा का अंतिम संस्कार सांताक्रूज के हिंदू श्मशान घाट में आज यानी 12 सितंबर 2024 की सुबह 11 बजे किया जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+