पिता की मौत को लेकर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, शेयर किया ऐसा पोस्ट कि उड़ जाएंगे आपके होश
Malaika Arora Latest Post: बॉलीवुड की नंबर वन डांस क्वीन मलाइका अरोड़ा के पिता का कुछ दिनों पहले ही निधन हुआ है। उसके बाद से एक्ट्रेस काफी उदास नजर आ रही हैं। पिता के निधन से उनके पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पिता की मौत के बाद से चुप थीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता के निधन के बाद से उनका पूरा परिवार परेशान हो गया है। पिता के निधन के बाद से मलाइका ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साधी हुई थी। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नहीं कर रही थीं। यहां तक कि उन्होंने मीडिया के सामने कोई बात भी नहीं की थी।

मलाइका ने शेयर किया इंस्टाग्राम पोस्ट
फिलहाल मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने पिता अनिल मेहता के निधन के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है। मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। मलाइका का जन्मदिन अक्टूबर में आता है और उनकी राशि स्कॉरपियो है। ऐसे में मलाइका उम्मीद कर रही हैं कि उनका ये महीना अच्छा बीतेगा।
'अक्टूबर आपके लिए अच्छा रहेगा'
मलाइका अरोड़ा ने स्कॉरपियो पेज का एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है- अक्टूबर आपके लिए अच्छा रहेगा, वृश्चिक। मलाइका का मानना है कि ये मैसेज उनके मुश्किल दिनों के बीच एक आशा की किरण की तरह है।
करीना और करिश्मा ने दिया मलाइका का साथ
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा का इस मुश्किल घड़ी में दोस्तों ने बहुत साथ दिया है। मलाइका की बेस्टफ्रेंड करीना कपूर और करिश्मा कपूर उनका सपोर्ट करती नजर आई हैं। दोनों आए मलाइका से मिलने के लिए उनके घर जाती रही हैं।
अर्जुन कपूर ने भी दिया मलाइका का साथ
मलाइका अरोड़ा के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी अक्सर नजर आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो चुका है। लेकिन एक्ट्रेस के पिता के निधन के बाद अर्जुन कपूर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मलाइका को संभालते नजर आए थे।
मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत की जांच
जानकारी के अनुसार मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की गत 11 सितंबर 2024को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की बालकनी से गिरकर मौत हो गई है। ये अनहोनी सुसाइड थी या हादसा पुलिस इसकी जांच कर रही है। अपने पिता की मौत से मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को गहरा सदमा लगा है।












Click it and Unblock the Notifications