'मैंने हां कह दिया', क्या Malaika Arora जल्द बनेंगी अर्जुन कपूर की दुल्हन? पोस्ट हुआ वायरल

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से लगातार उनकी शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं।

Malaika Arora Viral Post: बॉलीवुड के लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आते हैं। ऐसे में फैंस को अब इंतजार है तो मलाइका और अर्जुन की शादी की अनाउंसमेंट का। लेकिन लगता है कि अब फैंस का ये इंतजार खत्म हुआ। जी हां सोशल मीडिया पर मलाइका का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद से फैंस उनसे लगातार पूछ रहे हैं कि क्या आप दोनों शादी करने वाले हैं?

क्या मलाइका और अर्जुन करने वाले हैं शादी?

क्या मलाइका और अर्जुन करने वाले हैं शादी?

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है जिसके बाद से उनकी शादी चर्चाएं जोरों पर हैं। हर कोई उनसे पूछ रहा है कि क्या आप अर्जुन के साथ जल्द शादी करने वाली हैं?

मलाइका का वायरल हुआ ये पोस्ट

मलाइका का वायरल हुआ ये पोस्ट

दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने शरमाते हुए इंस्टाग्राम में एक फोटो शेयर की है। फोटो में मलाइका ब्लैक टैंक टॉप में नजर आ रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस की फोटो से ज्यादा दिए कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा। मलाइका ने फोटो शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'मैंने हां कह दिया'। बस फिर क्या कुछ फैंस उन्हें बधाई देने लगे तो कुछ उनकी शादी को लेकर सवाल करने लगे।

फैंस ने दी शादी की बधाई

फैंस ने दी शादी की बधाई

मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर कुछ फैंस ने एडवांस में ही बधाई दे दी। सभी यूजर्स को लग रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी की अनाउंसमेंट करने वाली हैं। लेकिन आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट शादी के लिए नहीं बल्कि एक प्रमोशनल पोस्ट है।

लंबे समय से एक दूसरे डेट कर रहे अर्जुन-मलाइका

लंबे समय से एक दूसरे डेट कर रहे अर्जुन-मलाइका

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। दोनों एक दूसरे के साथ वैकेशन पर जाते रहते हैं। यहां तक कि बॉलीवुड इवेंट्स में भी दोनों अक्सर एक दूसरे हाथ थामे हुए दिखाई देते हैं। दोनों की शानदार कैमिस्ट्री देख फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आखिर दोनों कब शादी की गुड न्यूज देंगे।

शादी को लेकर क्या है तैयारी?

शादी को लेकर क्या है तैयारी?

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने पिछले साल 2021 में ही अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। जिसके बाद से दोनों की शादी की अफवाहें उड़ने लगी। हालांकि खबरों के मुताबिक, दोनों अभी शादी नहीं कर रहे हैं। वह फिलहाल अपने काम पर फोकस करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+