गोवा में बहन अमृता पर जोर से चीखीं Malaika Arora, रेस्टोरेंट के बाहर हुई जमकर तू-तू-मैं-मैं, जानें पूरा मामला

मूविंग इन विद मलाइका के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका और अमृता गोवा के एक रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। जहां दोनों की तू-तू मैं-मैं होती है।

Moving In With Malaika: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में आए दिन एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प खुलासे करती रहती हैं। लेकिन, लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस अपनी बहन अमृता अरोड़ा नाराज होती नजर आई। इतना ही नहीं दोनों के बीच खूब कहासुनी भी हुई। अब इसके पीछे क्या वजह रही आइए जानते हैं।

अमृता पर जोर से चिल्लाईं मलाइका

अमृता पर जोर से चिल्लाईं मलाइका

'मूविंग इन विद मलाइका' के लेटेस्ट एपिसोड में मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ गोवा पहुंची हुई थी। इस दौरान दोनों ने एकसाथ खूब एंजॉय किया। प्रोमो में दिखाया गया है कि, मलाइका और अमृता एक साथ गोवा के किसी रेस्टोरेंट जाती हैं। दोनों जैसे ही बाहर आती हैं तो मलाइका अरोड़ा को महसूस होता है कि उनका फोन उनके पास नहीं है। फोन ना पाकर एक्ट्रेस अपनी बहन अमृता पर चिल्लाती हैं।

रेस्टोरेंट के बाहर हुआ बवाल

रेस्टोरेंट के बाहर हुआ बवाल

मलाइका अरोड़ा को जब एहसास होता है कि, उनका फोन गुम हो गया तो वह बिना सोचे समझे इसका जिम्मा अमृता अरोड़ा को ठहराती हैं। मलाइका अरोड़ा का ये आरोप अमृता सह नहीं पाती और फिर दोनों के बीच जमकर बहस होती है। बात इतनी ज्यादा आगे बढ़ जाती है कि, अमृता वहां से मुंह फेर कर चली जाती हैं।

मलाइका का गायब हुआ था फोन

मलाइका का गायब हुआ था फोन

दरअसल, प्रोमो की शुरूआत में देखा जा सकता है कि, मलाइका अरोड़ा रेस्टोरेंट के अंदर टेबल पर जबरदस्त डांस करती हैं। वहीं अमृता संग वहां मौजूद लोग एक्ट्रेस की डांस की तारीफ कर रहे होते हैं। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकलती हैं तो मलाइका को ध्यान में आता है कि उनका फोन उनके पास नहीं है। बस इस बात पर वह अमृता पर जोर से चिल्लाती हैं। मलाइका अमृता से कहती हैं कि, 'मेरा फोन, तुमने कुछ किया क्या? प्रैंक है?' अमृता कहती हैं, 'ये प्रैंक नहीं हैं।'

अमृता पर लगाया गंभीर आरोप

अमृता पर लगाया गंभीर आरोप

मलाइका की इस बात से अमृता चिढ़ जाती है और वह नाराजगी जाहिर करते हुए कहती हैं कि, 'तुम कहीं भी कुछ भी कह देती हो वो भी बिना सोचे समझे'। इसके बाद मलाइका ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि, 'मैंने फोटो क्लिक करने के लिए तुम्हें फोन दिया था। लेकिन इसके बाद मेरा फोन मुझे नहीं दिखा'। अमृता ने इसका जवाब दिया और कहा कि, मुझे अब तुमसे कुछ नहीं कहना। बता दें कि, वहां मौजूदा लोगों से अनुरोध किया गया कि, इसका वीडियो ना बनाएं।

अमृता ने मलाइका के जोक्स पर कही ये बात

अमृता ने मलाइका के जोक्स पर कही ये बात

बता दें कि, इससे पहले भी मलाइका अरोड़ा अपने शो के दौरान अमृता का मजाक उड़ाती हुई नजर आईं। उन्होंने शो के स्टैंड अप कॉमेडियन एपिसोड में अपनी बहन अमृता का मजाक उड़ाते हुए खुद को सुंदर बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि, अमृता का पति अमीर है और मैं स्टैंड अप कर रही हूं'। बस इसी बात पर दोनों बहनों की कहासुनी हो गई। खैर अब देखना होगा कि, असल में ये प्रैंक था या कुछ और।

Recommended Video

    Malaika-Arjun Relationship: Malaika Arora और Arjun Kapoor करनेवाले हैं शादी ? | वनइंडिया हिंदी*News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+