मेकर्स ने रोकी प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘Salaar’ की शूटिंग, जानें क्या है वजह

टॉलीवुड स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘सालार’ की शूटिंग को मेकर्स ने रोक दिया है। इसका कारण प्रभास का बढ़ता वजन बताया जा रहा है।

चेन्नई, 2 मई : टॉलीवुड के फेमस एक्टर प्रभास एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म 'सालार' काफी चर्चा में है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फैंस प्रभास को पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सुनकर फैंस थोड़े मायूस नजर आ रहे हैं।

Prabhas

इस वजह से रोकी शूटिंग
दरअसल साउथ स्टार प्रभास की नई फिल्म सालार की शूटिंग को मेकर्स ने रोक दिया है। मेकर्स ने प्रभास की वजह से ये कदम उठाया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग रोकने की वजह प्रभास का बढ़ता वजन है, जो बैक टू बैक फिल्में देने के कारण बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक समय न मिलने की वजह से प्रभास अपने वजन को काबू नहीं कर पा रहे हैं, जिस वजह से केजीएफ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने फिल्म की शूटिंग को रोक दिया है।

डायरेक्टर नहीं करना चाहते समझौता
बताते चलें कि फिल्म राधे श्याम में भी प्रभास थोड़े मोटे नजर आए थे। इसके साथ ही फिल्म के प्रमोशन की बात करें, तो वे थोड़े अनफिट नजर आए हैं। डायरेक्टर फिल्म के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते इसलिए वे चाहते हैं कि प्रभास सबसे पहले अपना वजन कम करें।

'सालार' से दर्शकों को काफी उम्मीद
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में प्रभास और श्रुति हसन नजर आने वाले हैं। दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। इससे पहले प्रभास की फिल्म राधे श्याम रिलीज हुई थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े नजर आईं थीं। फिल्म को इतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था। दर्शकों ने प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर काफी उम्मीदें जताई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+