Ramayana Update: मेकर्स ने 'रामायण' से ऑस्कर विनर क्रिस्टोफर नोलन को जोड़ा, क्या फिल्म करेंगे डायरेक्ट?
Ramayana Update: बॉलीवुड की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर Christopher Nolan को हायर किया गया है। लेकिन सवाल ये उठ रहा है कि जब फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं तो क्रिस्टोफर क्या काम करेंगे? इसकी जानकारी हम आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो क्रिस्टोफर को 'रामायण' के मेकर्स फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन से जोड़ने के लिए हायर किया है। बताया जा रहा है कि वे शूटिंग के बाद एडिटिंग, वीएफएक्स, साउंड डिजाइन और कलर ग्रेडिंग जैसे कामों पर नजर बना कर रखेंगे। जिससे फिल्म को इंटरनेशनल लेवल का बनाया जा सके। हालांकि, अब तक मेकर्स ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
72 दिनों का शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोलन ने 'रामायण' के लिए 72 दिनों का खास शेड्यूल तय किया है। वे फिल्म के फाइनल कट को मंजूरी देने में भी भूमिका निभा सकते हैं। फिलहाल नोलन अपनी फिल्म 'द ओडिसी' पर काम कर रहे हैं। उसके बाद वे इस प्रोजेक्ट पर ध्यान दे सकते हैं। इसके अलावा फिल्म से मशहूर सिनेमैटोग्राफर Hoyte van Hoytema को भी फिल्म से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने 'इंटरस्टेलर' और 'ओपनहाइमर' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म के मेकर Namith Malhotra और को-प्रोड्यूसर Charles Roven इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल स्तर पर ले जाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि एडिटिंग के लिए जेनिफर लेम का नाम भी चर्चा में है।
आईमैक्स फॉर्मेट में होगी तैयारी
'रामायण' को खास तौर पर आईमैक्स फॉर्मेट के लिए तैयार किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक Nitesh Tiwari भी इस पूरी प्रक्रिया में शामिल रहेंगे। प्रस्तावित पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल अगस्त 2026 से अक्टूबर 2026 तक चल सकता है। फिल्म में Ranbir Kapoor और Yash मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही संगीत के लिए A. R. Rahman और Hans Zimmer जैसे बड़े नामों के जुड़े हैं। अगर ये सभी दिग्गज इस प्रोजेक्ट से जुड़ते हैं, तो 'रामायण' सच में एक वैश्विक सिनेमाई इवेंट बन सकती है। फिलहाल दर्शक आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications